फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नागपुर में सड़कों पर उतरे किसान, कर्ज माफी को लेकर बंद किया हाइवे; अब ट्रेनें रोकने पहुंचे

Wed, 29 Oct 2025 03:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

किसानों का आरोप है कि बार-बार वादा करने के बावजूद सरकार किसानों की कर्जमाफी नहीं कर रही है। साथ ही सूखे की समस्या से जूझ रहे किसानों को भी सरकार ने पर्याप्त मदद नहीं की है। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कर्जमाफी के लिए आंदोलन कर रहे किसान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कर्जमाफी की मांग को लेकर जारी नागपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी किसान पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडु के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को बंद किया हुआ है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग नागपुर को हैदराबाद से जोड़ता है। आज प्रदर्शनकारी किसानों ने ट्रेनें रोकने की धमकी दी है और रेल रोकने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच भी गए हैं। 
विज्ञापन




'राज्य सरकार के पास पैसा नहीं तो केंद्र सरकार दखल दे'
प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडु ने राज्य सरकार पर निशाना साधा और किसानों की कर्ज माफी करने की मांग की। बच्चू कडु ने कहा कि 'आज हम 12 बजे के बाद ट्रेनें रोकेंगे। हमारे किसान कर्ज में डूब रहे हैं। अगर राज्य सरकार के पास किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं तो केंद्र सरकार को इसमें मदद करनी चाहिए।' मंगलवार को हजारों की संख्या में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को बंद कर दिया। किसानों का आरोप है कि बार-बार वादा करने के बावजूद सरकार किसानों की कर्जमाफी नहीं कर रही है। साथ ही सूखे की समस्या से जूझ रहे किसानों को भी सरकार ने पर्याप्त मदद नहीं की है। 
 

ये भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: 8वें वेतन आयोग का खाका तय, कितनी तनख्वाह पर कितना मिल सकता है फायदा? जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चू कडु का तंज- मुख्यमंत्री के पास किसानों से मिलने का समय नहीं
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री बच्चू कडु ने कहा कि 'किसानों का कर्ज माफ करने की मांग थी। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की फसल के छह हजार रुपये दिए जाएंगे और हर फसल पर 20 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में इस समय भावांतर योजना चल रही है, लेकिन यहां ऐसी कोई योजना नहीं है। महाराष्ट्र में एक भी फसल को पूरा दाम नहीं मिल रहा है और मुख्यमंत्री के पास किसानों से मिलने का समय ही नहीं है। कर्जमाफी की मांग भी है। अभी एक से डेढ़ लाख किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और एक लाख और आ रहे हैं।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें