फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव परिणाम: जलगांव में भाजपा को मिल रही है बढ़त, सांगली में कांटे की टक्कर

Fri, 03 Aug 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन
महाराष्ट्र की सांगली और जलगांव महानगर पालिका चुनाव में एक बार फिर जनता ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। फिलहाल वहां मतगणना जारी है। दोनों शहरों की 153 सीटों के लिए 754 उम्मीदवार मैदान में हैं। जलगांव में जहां भाजपा बढ़त बनाए हुए है। जबकि सांगली में शिवसेना, एमसीपी और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस चुनाव के नतीजे राज्य की सियासत पर न केवल आगामी लोकसभा चुनाव पर प्रभावित करेंगे बल्कि मौजूदा सियासत पर भी इसके असर डालने के कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले दिनों हुए जलगांव महानगर पालिका के 75 सीटों और सांगली की 78 सीटों पर मतदान हुए।  इस चुनाव में दोनों जिलों की 153 सीटों पर 754 उम्मीदवारों का भाग्य दांव पर लगा है।  इन उम्मीदवारों का फैसला सांगली के 4,24,179 और  जलगांव के 3,65,072 मतदाताओं के हाथों में है। 
सुबह से चल रही मतगणना में शिवसेना और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अभी तक आए नतीजों पर अगर गौर करें तो जलगांव नगर निगम की 57 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि शिवसेना 14 सीटों पर आगे है।
विज्ञापन


जबकि सांगली महानगर पालिका में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के  बीच जबरदस्त कांटे की टक्कर दिख रही है।  यहां भाजपा को आठ, एनसीपी को छह, कांग्रेस को छह और अन्य के खाते में फिलहाल 2 सीट हासिल कर ली है। 

बता दें कि जलगांव और सांगली- मिरज- कुपवाड महानगर पालिका चुनाव में करीब 57 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन चुनावों में विपक्षी दल कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन है जबकि सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। सांगली में 451 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जबकि जलगांव में 303 उम्मीदवार मैदान में रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें