फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: डॉक्टर को समोसा ऑर्डर करना पड़ा महंगा, 25 प्लेट के लिए चुकाने पड़े 1.40 लाख रुपये

Tue, 11 Jul 2023 01:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डॉक्टर ने बताया कि शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए करजट जाने वाले थे, इसलिए उन्होंने रास्ते में खाने के लिए समोसे ऑर्डर किए।
विज्ञापन
समोसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समोसा अधिकतर लोगों का पसंददीदा स्नैक माना जाता है। चाय के साथ अक्सर लोग समोसा खाना पसंद करते हैं, लेकिन यही समोसा एक डॉक्टर को काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, उन्होंने समोसे ऑर्डर किए थे, जिसके चक्कर में उन्होंने करीबन एक लाख रुपये गंवा दिए। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के सायन इलाके में केईएम अस्पताल में काम करने वाले एक 27 वर्षीय डॉक्टर ने शनिवार को साढ़े आठ बजे समोसे ऑर्डर किए थे। उन्हें यह नहीं पता था कि महज 25 प्लेट समोसे के लिए उन्हें 1.40 लाख रुपये देने पड़ेगे। डॉक्टर ने बताया कि शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए करजट जाने वाले थे, इसलिए उन्होंने रास्ते में खाने के लिए समोसे ऑर्डर किए।

कैसे हुई जालसाजी
उन्होंने गुरुकृपा रेस्टोरेंट से कुल 25 प्लेट समोसे ऑर्डर किए, जिसके लिए उन्हें फोन पर 1500 रुपये का पेमेंट करने को कहा गया था। डॉक्टर ने बताए नंबर पर पेमेंट कर दिया। तभी उन्हें कॉल आया कि उनका पेमेंट नहीं हुआ है और उन्हें दूसरे नंबर पर पेमेंट करने को कहा गया। उन्होंने जब बताए नंबर पर पेमेंट किया तो उनके अकाउंट से पहले 28 हजार रुपये कट गए। उसके बाद उन्हें और भी पैसे कटने के दो-तीन मैसेज और आए। डॉक्टर ने तुरंत अपना अकाउंट ब्लॉक करवाया, लेकिन तब तक ठग ने उनके अकाउंट से 1.40 लाख रुपये उड़ा ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें