फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: निवेश घोटाले के मास्टरमाइंड समीर जोशी के ठिकानों पर ED का छापा, 38.33 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Wed, 05 Jun 2024 03:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: प्रवर्तन निदेशालय ने समीर जोशी से जुड़ी श्रीसूर्या मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी की महाराष्ट्र और गोवा स्थित संपत्तियों को जब्त किया है। इनकी कीमत 38.33 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी समीर जोशी की कंपनी के महाराष्ट्र और गोवा स्थित ठिकानों पर छापा मारा है। समीर जोशी की कंपनी का नाम श्रीसूर्या मल्टी लेवल मार्केटिंग है। बता दें, समीर जोशी पर पांच हजार से अधिक निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। 

विज्ञापन


38.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
ईडी ने श्रीसूर्या मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी की महाराष्ट्र और गोवा स्थित संपत्तियों को जब्त किया है। नागपुर, अकोला, मडगांव और अमरावती से कंपनी की चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया है। इनकी कुल कीमत 38.33 करोड़ रुपये आंकी गई है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए, 2022) के तहत की है।

समीर जोशी पर क्या है आरोप?
ईडी ने बताया कि इन चल और अचल संपत्तियों पर समीर जोशी, उनकी कंपनियों और उनके सहयोगियों ने कब्जा किया हुआ था। बता दें कि समीर जोशी पर निवेशकों से 200 करोड़ से अधिक रुपये ठगने का आरोप है। बताया गया है कि समीर जोशी ने पांच हजार से अधिक निवेशकों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर 200 करोड़ से ज्यादा रुपये ठगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें