फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: तीन दिन की बच्ची का मां ने ही रुमाल से घोंट दिया गला, बेटा चाहती थी महिला; गिरफ्तार

Sun, 08 Jan 2023 08:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महिला की पहले से एक बेटी है और वह बेटा चाहती थी। दूसरी बार भी बेटी पैदा होने से वह परेशान हो गई और रुमाल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के लातूर में एक महिला को कथित तौर पर तीन दिन की बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गोटेगांव पुलिस ने कहा, महिला उस्मानाबाद की लोहारा तहसील के होली की रहने वाली है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही और घटना की जांच जारी है। 

 

 

अधिकारियों ने बताया, अभी तक जांच में सामने आया है कि महिला की पहले से एक बेटी है और वह बेटा चाहती थी। दूसरी बार भी बेटी पैदा होने से वह परेशान हो गई और रुमाल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने कसार ज्वाला गांव के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को जन्म दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें