फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNS: महिला ने मराठी को लेकर टिप्पणी की, मनसे नेता ने मारा थप्पड़; वीडियो को लेकर छिड़ा विवाद

Mon, 13 Oct 2025 03:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

ठाणे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना दुसाने ने पुष्टि की कि दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ गया है। मराठी और मराठी मानुष के बारे में अपशब्द कहने और गाली देने वाली महिला द्वारा माफी मांगने के बाद, दोनों पक्षों ने वहीं मामला सुलझा लिया।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में एक महिला ने मराठी भाषा को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसे लेकर मनसे की एक नेता ने महिला को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर खूब विवाद भी हो रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है और दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला खत्म कर दिया। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात को ठाणे के कलवा रेलवे स्टेशन की है, जहां एक महिला और पुरुष के बीच विवाद हुआ। इस विवाद के दौरान कथित तौर पर महिला ने मराठी भाषा को लेकर विवादित टिप्पणी की। जिस व्यक्ति के साथ महिला का विवाद हुआ, उसकी पत्नी मनसे की पदाधिकारी है। मनसे नेता ने महिला को ढूंढा और कैमरे पर उससे माफी मंगवाई। महिला ने कैमरे पर स्वीकार किया कि उसकी मराठी भाषा को लेकर की गई टिप्पणी गलत थी और उसने व्यक्ति पर हाथ भी उठाया। इसके बाद महिला ने अपने किए पर पछतावा जाहिर करते हुए माफी मांगी। जब महिला अपनी बात खत्म कर रही थी, तभी वहां बैठी मनसे नेता ने महिला को थप्पड़ मार दिया। मनसे नेता ने महिला को चेतावनी भी दी कि आगे से ऐसा न करे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर विवाद हो रहा है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

ये भी  पढ़ें- Durgapur Case: दुर्गापुर केस में दो अन्य आरोपी किए गए गिरफ्तार, पीड़िता के परिवार से मिलेगा ओडिशा महिला आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की
ठाणे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना दुसाने ने पुष्टि की कि दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ गया है। उन्होंने कहा, 'शुक्रवार रात हुई इस घटना में एक पुरुष और एक महिला शामिल थे। वह व्यक्ति मनसे की एक पदाधिकारी का पति निकला। मराठी और मराठी मानुष के बारे में अपशब्द कहने और गाली देने वाली महिला द्वारा माफी मांगने के बाद, दोनों पक्षों ने वहीं मामला सुलझा लिया।' अधिकारी ने बताया कि बाद में दोनों ने जीआरपी से संपर्क किया और बताया कि उनका समझौता हो गया है और फिर वे परिसर से चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें