फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : विधानपरिषद सदस्यों ने कोविड-19 की जांच में किया विसंगति का दावा, जांच की मांग की

Wed, 10 Mar 2021 02:58 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अलग-अलग प्रयोगशालाओं में कोविड-19 जांच रिपोर्ट में विसंगति सामने आई है। प्रदेश के दो विधायकों ने मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट में अंतर होने का दावा करते हुए इस मामले की जांच की मांग की। वहीं, भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के सदस्यों ने भी रिपोर्ट में अंतर का दावा किया है।

विज्ञापन


विधानपरिषद में भाजपा के सदस्य गोपीचंद पड़लकर ने कहा कि दो दिन पहले पुणे में उनकी कोविड-19 के नमूने की जांच की गई थी। जांच में कोरोना पॉजिटिव आया।

इसके बाद मैंने अपने पार्टी नेताओं को इसकी सूचना दी और अपने आप को पृथक कर लेने के लिए पुणे लौट गया। एहतियात के तौर पर मैंने सोमवार को एक दूसरी प्रयोगशाला में अपना नमूना दिया। लेकिन जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण सामने नहीं आया।

पडलकर ने कहा कि इसकी सघन जांच होनी चाहिए, क्योंकि एक ही शहर की दोनों ही निजी प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट विरोधाभासी थीं। यह गंभीर स्वास्थ्य मुद्दा है।  
विज्ञापन


वहीं, एनसीपी के विधायक शशिकांत शिंदे ने दावा किया कि भाजपा विधायक प्रशांत परिचारक के साथ भी ऐसा ही हुआ। कोरोना वायरस को लेकर उनकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस मामले पर गृह राज्यमंत्री सतेज पाटिल ने जवाब में कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें