महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत
- फोटो : ट्विटर
महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य व उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत बुधवार शाम अपने काफिले के साथ एक अन्य वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे। पुलिस ने बताया कि उनकी कार को काफिले में पीछे से किसी अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। हालांकि मंत्री को कोई चोट नहीं आई, लेकिन एक सुरक्षाकर्मी को इस सड़क दुर्घटना में चोटें आईं हैं। घायल सुरक्षाकर्मी को इलाज के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया।