महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को गंभीर पेट दर्द की शिकायत के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनसीपी नेता (45) ने खुद मंगलवार को ट्विटर पर इसका बात का खुलासा किया और कहा कि उनकी हालत स्थिर है। पिछले कुछ दिनों से पेट के गंभीर दर्द से परेशान हूं। इसलिए मुझे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने ट्वीट में लिखा कि हालत स्थिर है और मैं जल्द ही उपचार लेने के बाद फिर से आपकी सेवा में रहूंगा। मुंडे इससे पहले कोविड-19 से उबर गए थे।