सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच को लेकर आए फैसले के बाद से राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियों ने इस फैसले को स्वागत योग्य बताया है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
असलम शेख ने कहा कि भाजपा के सरकार में सीबीआई एक पान की दुकान की तरह हो गई है जो कभी भी किसी जगह पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर सीबीआई गैर-भाजपा शासित राज्यों में जाकर वहां के सीएम और मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करती थी लेकिन अब कोर्ट के फैसले के बाद सरकार की मनमानी नहीं चलेगी।