फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

Mon, 20 Jul 2020 10:25 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के टेक्सटाइल मंत्री असलम शेख - फोटो : social media
विज्ञापन

देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है, कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 11 लाख के करीब पहुंच गए हैं और सभी राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। इधर महाराष्ट्र के कपड़ा मंत्री असलम शेख भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

विज्ञापन



असमल शेख की सोमवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्होंने नियमों का पालन करते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है।  मंत्री असलम शेख ने कहा कि हालांकि वो एसिम्प्टोमैटिक हैं लेकिन उन्होंने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वो कोरोना का टेस्ट करा लें।

असलम शेख ने ट्वीट में कहा कि वो कोविड-19 से संक्रमित हैं लेकिन एसिम्प्टोमैटिक हैं, उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने खुद को सबसे अलग कर लिया है लेकिन जो उनके संपर्क में आए थे उन लोगों से अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। 
विज्ञापन


असलम शेख मुंबई के मलाड-वेस्ट सीट से विधायक हैं और कांग्रेस पार्टी से हैं। उन्होंने बताया कि वो अभी घर से काम कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे सरकार के वो चौथे मंत्री हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले जितेंद्र अहाड, अशोक चव्हाण और धनंजय मुंडे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी हैं लेकिन अब ये तीनों बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें