फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में दूध महंगा: 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम; जानिए कब से लागू होंगी नई दरें

Sun, 09 Aug 2026 08:23 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Milk Price Hike: महाराष्ट्र में दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई है। गाय और भैंस के दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। यह फैसला क्यों लिया गया है, नई दरें कब से लागू होंगी और कितना असर होगा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
महाराष्ट्र में बढ़े दूध के दाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एडॉब स्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। नई कीमतें 11 अगस्त 2026 से लागू होंगी। यह फैसला दुग्ध उत्पादक और प्रसंस्करण कल्याण संघ की ओर से लिया गया है।
विज्ञापन


क्यों बढ़ाई गई दूध की कीमत?
दुग्ध उत्पादक और प्रसंस्करण कल्याण संघ के अनुसार, पिछले कुछ समय में डीजल के दाम 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं, जिससे दूध के परिवहन का खर्च काफी बढ़ गया है। इसके अलावा, पैकेजिंग के खर्च में भी करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही किसानों से खरीदा जाने वाला दूध भी महंगा हो गया है। इसको देखते हुए दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, दही-पनी जैस डेयर उत्पादों के दाम 10 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 

ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृहमंत्री का पुडुचेरी दौरा: अमित शाह आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, CM ने गर्मजोशी से स्वागत किया
विज्ञापन


आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर
इससे फैसले के बाद अब राज्य में गाय के दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, भैंस के दूध की कीमत 76 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
विज्ञापन


रक्षा बंधन और अन्य त्योहारों से पहले दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का आम परिवारों पर सीधा असर पड़ेगा। संघ का कहना है कि अगर वह यह फैसला नहीं लेता तो डेयरी उद्योग और दुग्ध उत्पादकों को काफी नुकसान झेलना पड़ता। इसी नुकसान की भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें