फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: चंद्रपुर कैंसर अस्पताल के उद्घाटन से भाजपा में कलह कैसे? समारोह में क्या बोल गए सुधीर मुंगंतिवार

Mon, 22 Dec 2025 06:54 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। हालांकि इस अस्पताल का उद्घाटन खूब सुर्खियों में है, क्योंकि भाजपा नेता सुधीर मुंगंतिवार ने दावा किया है कि भाजपा के ही एक नेता ने अस्पताल के उद्घाटन को रोकने के लिए पत्र लिखा था। 

विज्ञापन
भाजपा नेता और विधायक सुधीर मुंगंतिवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सोमवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। हालांकि इस उद्घाटन को लेकर महाराष्ट्र भाजपा में वैचारिक मतभेद और आंतरिक कलह की खबरें भी सामने आई। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि समारोह में महाराष्ट्र के भाजपा नेता और विधायक सुधीर मुंगंतिवार ने स्थानीय विधायक को लेकर कुछ दावे किए। उन्होंने बताया कि उनकी ही पार्टी के एक विधायक ने चंद्रपुर में कैंसर अस्पताल के उद्घाटन को रोकने के लिए पत्र लिखा था। उनका इशारा था कि ये पत्र चंद्रपुर के विधायक और भाजपा नेता किशोर जॉर्जेवार ने लिखा। 

विज्ञापन


इस पत्र में विधायक जॉर्जेवार ने अस्पताल के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे जरूरी सेवाएं, पानी की आपूर्ति और स्टाफ की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उद्घाटन रोकने की कोशिश की। मुंगंतिवार ने बताया कि उन्होंने पहले ही राज्य चुनाव आयोग से अनुमति लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैंसर अस्पताल का उद्घाटन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हाथों कराने की योजना बनाई थी।

ये भी पढ़ें:- Aravalli Mining Controversy: 'अर्थव्यवस्था के साथ पर्यावरण भी...', अरावली विवाद पर अब केंद्र सरकार ने दी सफाई
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में क्या बोले- मोहन भागवत
वहीं दूसरी ओर अस्पताल के उद्घाटन समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को किफायती शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर के मरीजों और उनके परिवारों को भावनात्मक सहारा चाहिए और ऐसे अस्पतालों को प्रभावी ढंग से चलाना जरूरी है।

मुंगंतिवार बोले- स्वर्गीय रतन टाटा की थी इच्छा
मुंगंतिवार ने आगे कहा कि मैंने पूरी कोशिश की कि चंद्रपुर में यह कैंसर अस्पताल तैयार हो और जरूरतमंदों को सेवा मिल सके। स्वर्गीय रतन टाटा की इच्छा थी कि इस अस्पताल का उद्घाटन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत करें। यह 140 बिस्तरों वाला अस्पताल टाटा ट्रस्ट और राज्य सरकार के सहयोग से 280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

हालांकि मुंगंतिवार ने जॉर्जेवार का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि स्थानीय विधायक, जिन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी में स्वागत किया था उन्होंने ही कार्यक्रम रोकने का पत्र भेजा। बता दें कि जॉर्जेवार ने 2019 में चंद्रपुर विधानसभा सीट स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीती थी और 2024 में भाजपा टिकट पर जीत हासिल की। इससे पहले वह शिवसेना से भी जुड़े थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड से FTA से भारत को क्या फायदा: दोनों देशों के बीच अभी कितना व्यापार, समझौते से क्या हासिल होगा?

ये भी समझिए क्यों नाराज है मुंगंतिवार?
गौरतलब है कि मुंगंतिवार इसलिए नाराज हैं क्योंकि स्थानीय निकाय चुनाव का परिणाम रविवार को आया। राज्यभर में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि चंद्रपुर में पार्टी को कांग्रेस के हाथों कुछ नुकसान हुआ। ऐसे में मुंगंतिवार ने पार्टी में घुसपैठियों को स्वीकार करने की नीति और अंदरूनी गुटबाजी को हार का कारण बताया। उन्होंने शनि शिंगणापुर शहर का उदाहरण देकर कहा, कि भाजपा वह अकेली पार्टी है जिसके दरवाजे नहीं हैं, कोई भी आ सकता है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें