फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालासोपारा की हाईराइज में भीषण आग: जान बचाने के लिए बाहरी हिस्सों पर लटके लोग, क्रेन से रेस्क्यू; एक की मौत

Wed, 14 Oct 2026 04:18 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के नालासोपारा स्थित इम्पीरियल हाइट्स इमारत में भीषण आग लगने से लोग फंस गए। दमकलकर्मियों ने क्रेन और ऊंची सीढ़ियों से बचाव अभियान चलाया। शुरुआती सूचना में एक बुजुर्ग महिला की मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
नालासोपारा की हाईराइज इमारत में भीषण आग - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मुंबई के पास नालासोपारा स्थित इम्पीरियल हाइट्स इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग के बाद इमारत में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत के बाहरी हिस्सों पर खड़े दिखाई दिए। दमकलकर्मियों ने क्रेन और ऊंची सीढ़ियों की मदद से उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश की।

विज्ञापन


यह इमारत नालासोपारा-वसई लिंक रोड पर स्थित है। आग और घने धुएं के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर दमकल विभाग, पुलिस और आपातकालीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं। रात करीब 11:30 बजे मिली आग की सूचना
वसई-विरार नगर निगम के आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने बताया कि नालासोपारा की इम्पीरियल हाइट्स इमारत में आग लगने की सूचना रात करीब 11:30 बजे मिली। इसके बाद दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को बचाव अभियान के लिए मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, तत्काल 15 से 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन


60 साल से अधिक उम्र की महिला की मौत की खबर
नगर आयुक्त ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला की मौत की जानकारी सामने आई थी। आग से प्रभावित अन्य लोगों की स्थिति और घटना में हुए कुल नुकसान का आकलन भी किया जा रहा था।

क्रेन और ऊंची सीढ़ियों से लोगों को निकालने की कोशिश
आग के दौरान कुछ लोग इमारत के बाहरी किनारों पर खड़े नजर आए। दमकलकर्मियों ने क्रेन और ऊंची सीढ़ियों की मदद से उन तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। घने धुएं के कारण कई लोगों को परेशानी हुई। प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने और इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान जारी रखा।

घटनास्थल पर अधिकारी और विधायक मौजूद
राहत एवं बचाव अभियान के दौरान वसई-विरार नगर निगम आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी., अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे और भाजपा विधायक स्नेहा पंडित भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस और आपातकालीन टीमें भी स्थिति पर नजर रखे हुए थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें