फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नागपुर में सड़क हादसे के बाद शव को बाइक पर बांधकर ले गया पति; नवी मुंबई में अस्पताल में लगी आग

Mon, 11 Aug 2025 03:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर/ठाणे।

सार

नागपुर में सड़क हादसे के बाद किसी से भी मदद न मिलने पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी के शव मोटरसाइकिल पर बांधकर ले जाने को मजबूर हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, नवी मुंबई के नेरुल इलाके के एक अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को सड़क हादसे के बाद अपनी पत्नी के शव को मोटरसाइकिल से बांधकर ले जाना पड़ा क्योंकि सड़क पर कोई भी वाहन उसकी मदद के लिए नहीं रुका। यह हादसा नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौ अगस्त को हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि व्यक्ति अपनी पत्नी के शव को बाइक की पिछली सीट पर बांधकर ले जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


घटना का वीडियो पुलिस ने ही बनाया और इसके बाद उन्होंने मोटरसाइकिल रोकी। पुलिस के मुताबिक, अमित यादव (35 वर्षीय) नाम का यह व्यक्ति मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी ग्यासी के साथ नागपुर के लोणारा से अपने गांव करनपुर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में ग्यासी सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद अमित ने सड़क पर गुजर रहे लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई नहीं रुका। अंत में मजबूर होकर उन्होंने अपनी पत्नी के शव को मोटरसाइकिल से बांधा और उसे घर ले जाने लगा। कुछ देर बाद पुलिस वैन ने बाइक को रोका और शव को नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र CM के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन, उद्धव बोले- सबको बचा रहे हैं मुख्यमंत्री

अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग, सुरक्षित बाह निकाले गए मरीज
नवी मुंबई के नेरुल इलाके में एक निजी अस्पताल के बेसमेंट में सोमवार को आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि सभी मरीजों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ मरीज खुद बाहर निकल आए, जबकि बाकी को दमकल विभाग की टीम ने बचाया। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


वाशी के दमकल स्टेशन के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि अस्पताल में आग लगने की घटना दोपहर 12 बजे सेक्टर छह में हुई। कोकाटे ने बताया कि आग लगने के समय अस्पताल में कुल 21 मरीज मौजूद थे। उनमें से 10 मरीजों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि बाकी खुद ही सुरक्षित बाहर आ गए। आग लगने के बाद 20 मरीजों को पनवेल के एक अन्य अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है, जबकि एक व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: टेक्सटाइल क्षेत्र के मझोले उद्यम टैरिफ के कारण झेल सकते हैं मंदी की मार, चार लाख लोगों पर छंटनी का खतरा

आग बुझाने के लिए पांच दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया था। आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटे का समय लगा। अधिकारी ने बताया कि आग से अस्पताल का बेसमेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि धुआं अन्य मंजिलों तक फैल गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें