फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 13 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले पर केस, गर्भ ठहरने पर खुला था मामला

Fri, 29 Apr 2022 02:14 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

कुछ दिन पहले पीड़िता ने पेट में दर्द होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि वह तीन महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में 13 साल की मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कासरवाड़ावली थाने में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान 30 वर्षीय शख्स के रूप में हुई है। वह घोड़बंदर रोड का रहने वाला है और पीड़ित परिवार के घर में करीब तीन साल से काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को उस वक्त शिकार बनाया, जब वह घर में अकेली थी। 

ऐसे हुआ घटना का खुलासा

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पीड़िता ने पेट में दर्द होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि वह तीन महीने की गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई और बताया कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें