फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता की हद!: नशे के आदी व्यक्ति की बाप, भाई और बेटे ने ही पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या के बाद शव को जलाया

Thu, 18 May 2023 01:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

परिजनों ने बताया कि मृतक शराब और गांजे का आदी था और उसकी इस आदत से पूरा परिवार  परेशान था।
विज्ञापन
Police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल 35 वर्षीय बेटे की शराब की लत से परेशान परिवार ने ही उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को जला दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि परिवार ने ही युवक की हत्या की है। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के जालना की अंबड़ तालुका में रहने वाले युवक की 15 मई को अपने परिजनों से किसी बात को लेकर खेतों पर बहस हुई थी। बहस हाथापाई तक पहुंची और युवक के पिता, भाई और बेटे ने ही उसे बुरी तरह पीट दिया। पिटाई से युवक की मौत हो गई। जब परिजनों को पता चला कि उसकी मौत हो गई है तो उन्होंने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए उसके शव को जला दिया। 

हालांकि पुलिस की जांच में परिजन पकड़े गए। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब और गांजे का आदी था और उसकी इस आदत से पूरा परिवार  परेशान था। पुलिस ने आरोपियों को हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें