फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: मोबाइल चोर होने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह लोग गिरफ्तार

Sun, 27 Dec 2020 05:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सांताक्रूज इलाके में 25 दिसंबर को मोबाइल चोर होने के शक में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

 

सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शहजाद खान के रूप में हुई है। शहजाद खान शुक्रवार तड़के एक बगीचे में घुसा था। इस दौरान वहां रहने वाले छह लोगों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उन लोगों ने शहजाद खान को खंभे से बांधकर रस्सियों और डंडों से पिटाई की। 

पुलिस ने बताया कि एक राहगीर उसे एक ऑटोरिक्शा से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें