मुंबई के मलाड में पटाखा दुकान में लगी आग के कारण बड़े नुकसान की आशंका है। दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मुंबई के मलाड में स्थित एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। फिलहाल, नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है।
दमकलकर्मियों के प्रयास पर पुलिस अधिकारी ने क्या बताया?
विज्ञापन
आग लगने के इस मामले में मलाड के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (एसीपी) हेमंत सावंत ने बताया, मलाड पश्चिम के सोमवारी बाजार इलाके में आग लगी। यहां कई छोटी दुकानें हैं। आग एक पटाखे की दुकान में लगी। दुकान का मालिक लाइसेंस धारक है और शुरुआती जांच के मुताबिक ऐसा लगता है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। असली कारण जांच के बाद ही पता चलेगा। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। स्थिति नियंत्रण में है। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।