फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: पांच दिसंबर को कौन-कौन लेगा शपथ? मंथन करेंगे महायुति के घटक दल, सीएम चेहरे पर स्थिति अभी तक साफ नहीं

Sun, 01 Dec 2024 01:18 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में चल रही सियासी अटकलों के बीच महायुति गठबंधन के नेता सुनील तटकरे ने कहा कि यह घोषणा की गई है कि शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। ऐसे में हम एक साथ बैठेंगे और तय करेंगे कि पांच दिसंबर को केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे या मंत्री भी शपथ लेंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सीएम के चेहरे पर चर्चा तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में अभी तक सीएम के चेहरे पर महायुति में सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह के लिए तारीख का एलान हो गया है। बीते दिन महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को शाम पांच बजे आजाद मैदान मुंबई में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस बीच, अब महायुति में इस बात को लेकर मंथन शुरू हो गया है कि पांच दिसंबर को केवल सीएम और डिप्टी सीएम शपथ लेंगे या अन्य मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में चल रही सियासी अटकलों के बीच महायुति गठबंधन के नेता सुनील तटकरे ने कहा कि यह घोषणा की गई है कि शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। लेकिन अभी तक भाजपा विधायक दल के नेता की नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में हम एक साथ बैठेंगे और तय करेंगे कि पांच दिसंबर को केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे या मंत्री भी शपथ लेंगे। हालांकि इस बारे में बैठक कब होगी इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। 

भाजपा ने नहीं चुना विधायक दल का नेता
वहीं, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शनिवार को यह निर्णय लिया गया कि उसके विधायक दल का नेता दो दिसंबर को दोपहर एक बजे चुना जाएगा। नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने एक और बड़ी बात बताई। उन्होंने कहा कि लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बैठक 3 या 4 दिसंबर तक के लिए टल सकती है। भले ही अभी महायुति ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि राज्य में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे हैं।
विज्ञापन


शिवसेना और एनसीपी ने घोषित किए हैं विधायक दल के नेताओं के नाम
महायुति के सहयोगी दल शिव सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने पहले ही एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को अपने विधायक दल का नेता घोषित कर दिया है।  

 महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए एक हफ्ता हो चुका है लेकिन सरकार गठन को लेकर कवायद नहीं हुई है। पिछले दिनों दिल्ली में अमित शाह ने महायुति नेताओं के साथ बैठक की थी। इसके बाद महाराष्ट्र में महायुति के नेताओं की बैठक होनी थी, लेकिन वह टल गई। उधर, विपक्ष लगातार नई सरकार के गठन को लेकर सवाल उठा रहा था। इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का एलान कर दिया। 
हालांकि, अभी तक यह घोषणा नहीं की गई है कि मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन भाजपा सूत्रों ने बताया कि फडणवीस इस दौड़ में सबसे आगे हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे शिंदे इन अटकलों के बीच एक दिन पहले अपने पैतृक गांव चले गए कि नयी सरकार को आकार देने के तौर-तरीकों से वह खुश नहीं हैं। उनके एक सहयोगी ने बताया कि वह बीमार हैं। उन्होंने बताया कि शिंदे को तेज बुखार है। हालांकि बाद में उनके सहयोगी ने बताया कि वे अब ठीक हैं। 

कैसे रहे चुनाव के नतीजे
महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधनों के बीच था। जिसमें महायुति ने बाजी मारते हुए 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं इसके उलट महा विकास अघाड़ी को 288 सीटों में से मात्र 46 सीटें ही जीत सकी। महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई। 

नतीजे के अगले ही दिन यानी 24 नवंबर को एनसीपी के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें अजित पवार को नेता चुना गया। पार्टी के नेता छगन भुजबल ने अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। वहीं, शिवसेना विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुना। उधर 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म होना था लिहाजा इसी दिन राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें