महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना ने प्रचंड जीत हासिल की है।
| पार्टी | जीत | बढ़त | कुल |
|---|---|---|---|
| एआईएमआईएम | 0 | 1 | 1 |
| भाजपा | 7 | 16 | 23 |
| निर्दलीय | 0 | 1 | 1 |
| कांग्रेस | 0 | 1 | 1 |
| एनसीपी | 3 | 1 | 4 |
| शिवसेना | 8 | 10 | 18 |
| कुल | 18 | 30 | 48 |
उत्तरी मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने भाजपा के गोपाल शेट्टी को बधाई दी है। मातोंडकरने ईवीएम पर सवाल भी उठाया।
एनसीपी मुखिया शरद पवार का कहना है, मैं जनता के निर्णय को स्वीकार करता हूं लेकिन यह भी एक तथ्य है कि लोगों ने ईवीएम को लेकर संदेह जताया था। कांग्रेस ने राजीव गांधी के वक्त उम्दा प्रदर्शन किया था लेकिन तब किसी ने चुनाव को लेकर कोई संदेह नहीं जताया था। जब अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव जीते थे उस वक्त भी चुनाव को लेकर कोई संदेह नहीं जताया था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने कहा कि इस बार 2014 से भी ज्यादा सीटें आएंगी।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद से से एआईएमईआईएम नेता इम्तियाज जलील 35 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस के बाहर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। रुझानों से खुश कार्यकर्ता नाचते हुए और गाते हुए दिख रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 44 सीटों पर आगे। कांग्रेस गठबंधन 4 सीटों पर सिमटा।
महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 41 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर सिमट गई है।
मुंबई की सभी छह सीटों पर शिवसेना आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में भाजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पांच सीटों पर सिमट गई है। जबकि शिवसेना 19 सीटों पर आगे चल रही है।
शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र से भाजपा गठबंधन 36 सीटों पर और कांग्रेस गठबंधन 12 सीटों पर आगे है।
महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 39 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस गठबंधन 9 सीटों पर ही आगे है।
महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा। सूबे की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा गठबंधन 37 पर आगे चल रहा है।
महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 37 सीटों पर आगे चल रहा है। काग्रेस गठबंधन 10 सीटों पर और अन्य पार्टियां 1 सीट पर आगे चल रही हैं।
नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं।
मुंबई उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर 25 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।
मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से संजय निरूपम पीछे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस गठबंधन 12 सीटों पर आगे चल रहा है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ सीट से अशोक चव्हाण और सोलापुर सीट से सुशील कुमार शिंदे पीछे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 48 में से 33 सीटों पर आगे चल रहा है।
बारामाती लोकसभा सीट से सुप्रियो सुले पीछे चल रही हैं।
मुंबई उत्तर से उर्मिला मातोंडकर पीछे चल रही हैं।
पुणे में वोटों की गिनती रुकी।
महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 31 सीटों से आगे चल रहा है।
महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 30 सीटों से आगे चल रहा है। जबकि कांग्रेस गठबंधन 17 सीटों पर आगे चल रही है।
नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 9 सीटों पर आगे चल रही है।
मुंबई की छह की छह सीटों पर भाजपा-शिवसेना आगे चल रही है।
महाराष्ट्र में शुरुआती रूझानों में भाजपा गठबंधन 17 सीटों पर आगे चल रहा है।
महाराष्ट्र में एनसीपी शुरुआती रूझानों में भाजपा गठबंधन से पीछे चल रही है।
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन 15 सीटों पर आगे चल रहा है।
नांदेड़ से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में एनसीपी दिखाई नहीं दे रही है। जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 10 सीटों पर आगे चल रहा है।
महाराष्ट्र में भाजपा 7 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में तीन सीटों पर भाजपा आगे।
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की 48 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
लोकसभा चुनाव नतीजे के लिए शुरुआती रूझान बस थोड़ी ही देर में आने शुरू होंगे।
नांदेड़
नादेड़ सीट से कांग्रेस के अशोक चव्हाण की किस्मत दांव पर है। भाजपा से चिखलीकर प्रताप गोविंदराव और सपा से अब्दुल समद की किस्मत दांव पर है। वंचित बहुजन आघाडी पार्टी से भिंगे यशपाल नरसिंह राव और बहुजन मुक्ति पार्टी से मोहन आनंदरराव की किस्मत दांव पर है। नांदेड़ कांग्रेस का मजबूत गढ़ है और अशोक चव्हाण का गृह क्षेत्र है। कुछ ही देर में शुरुआती रूझान आने शुरू होंगे।
वर्धा सीट
महात्मा गांधी की कर्मभूमि वर्धा सीट पर कांग्रेस का एकछत्र राज रहा है। भाजपा महज तीन बार ही यहां से चुनाव जीत सकी है। भाजपा के लिए यह सीट चुनौती है। हालांकि, साल 2014 में भाजपा के रामदास तडस ने यहां से चुनाव जीता था। इस बार भाजपा से रामदास तडस और कांग्रेस से चारुलता टोकस एवं बसपा से शैलेश कुमार अग्रवाल की किस्मत दांव पर है।
नागपुर सीट पर सबकी नजर
महाराष्ट्र की नागपुर सीट संघ का दुर्ग माना जाता है। यहां से भाजपा के नितिन गडकरी और कांग्रेस के नाना पटोले की किस्मत दांव पर है। 2014 में नितिन गडकरी जीते थे। एआईएमआईएम के अब्दुल करीम और बसपा के मोहम्मद जमाल मैदान में हैं। यह भाजपा और संघ दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण सीट है। भले ही यह सीट संघ का दुर्ग हो लेकिन यहां तूती कांग्रेस की भी कम नहीं है। भाजपा 1996 और 2014 में ही इस सीट से जीती है। इस बार देखना है क्या होता है?
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
महाराष्ट्र की लोकसभा सीटें
मुंबई उत्तर
कांग्रेस- उर्मिला मातोंडकर
भाजपा- गोपाल शेट्टी
मुंबई उत्तर-पूर्व
एनसीपी- संजय दिना पटेल
भाजपा- मनोज कोटक
मुंबई उत्तर-पश्चिम
शिव सेना- गजानन सी कीर्तिकर
कांग्रेस- संजय निरूपम
मुंबई उत्तर-मध्य
भाजपा- पूनम महाजन
कांग्रेस- प्रिया दत्त
मुंबई दक्षिण-मध्य
शिवसेना- राहुल शेवाले
कांग्रेस- एकनाथ गायकवाड़
मुंबई दक्षिण
कांग्रेस- मिलिंद एम देवड़ा
शिव सेना- अरविंद सावंत
नंदुरबार
भाजपा- डॉक्टर हिना गवित
कांग्रसे- के.सी पाडवी
धुले
भाजपा- सुभाष भामरे
कांग्रेस- कुणाल आर पाटील
दिंडोरी
भाजपा- भारती पी पवार
एनसीपी- धनराज महाले
सीपीआई (एम)- जीवा पांडू गवित
नासिक
शिवसेना- हेमंत गोडसे
एनसीपी- समीर भुजबल
भिवंडी
कांग्रेस- सुरेश के तावड़े
भाजपा- कपिल एम पाटिल
कल्याण लोकसभा सीट
शिव सेना- श्रीकांत शिंदे
एनसीपी - बाबाजी बी पाटिल