फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Local Body Elections: नगर परिषद से पार्षद तक भाजपा का दबदबा, फडणवीस बोले- जनता ने दिया बड़ा जनादेश

Sun, 21 Dec 2025 06:50 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और महायुति ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। देवेंद्र फडणवीस ने इसे 30-35 साल का सबसे बड़ा जनादेश बताया। भाजपा से 129 नगर परिषद अध्यक्ष और करीब 3300 पार्षद चुने गए। एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना राज्य की नंबर दो पार्टी बनी है।
विज्ञापन
सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने सियासी तस्वीर साफ कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा और महायुति को भारी समर्थन दिया है। उन्होंने सबसे पहले महाराष्ट्र के लोगों का आभार जताया और कहा कि यह जनादेश महायुति के पक्ष में ऐतिहासिक है। फडणवीस ने कहा कि यह जीत न सिर्फ बड़ी है, बल्कि 30 से 35 साल में पहली बार ऐसा जनसमर्थन देखने को मिला है।
विज्ञापन


फडणवीस ने बताया कि उन्होंने पहले ही अनुमान लगाया था कि नगर परिषद अध्यक्षों में करीब 75 प्रतिशत महायुति से होंगे और जनता ने ठीक वैसा ही फैसला दिया है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के करीब 129 नगर परिषद अध्यक्ष चुने गए हैं। महायुति की तीनों सहयोगी पार्टियों को मिलाकर नगर परिषद अध्यक्षों में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी हुई है। इससे यह भी साफ हो गया है कि भाजपा महाराष्ट्र की नंबर वन पार्टी बनकर उभरी है।

पार्षदों में भाजपा का रिकॉर्ड प्रदर्शन
फडणवीस ने कहा कि पार्षदों के चुनाव में भाजपा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। करीब 3300 पार्षद भाजपा से चुने गए हैं। यह आंकड़ा जनता के भारी समर्थन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन विधानसभा चुनावों के बराबर ही नहीं, बल्कि उससे भी बेहतर है। यह जीत 2017 से कहीं बड़ी है और पिछले तीन दशकों में ऐसी सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी को भागते देख महिला इंस्पेक्टर ने मारी गोली, बुरी तरह हुआ घायल; अस्पताल में भर्ती

सहयोगियों और संगठन को श्रेय
देवेंद्र फडणवीस ने इस जीत का श्रेय महायुति के सहयोगियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार को भी दिया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। साथ ही महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण को बधाई दी, जिनके नेतृत्व में ये चुनाव हुए। पूर्व अध्यक्ष बावनकुले, मंत्रिमंडल सहयोगियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी सराहना की।
विज्ञापन


शिवसेना बनी नंबर दो पार्टी
ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महायुति लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों में सफल रही है। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले नगर निगम चुनावों में भी महायुति की जीत तय है। शिंदे ने कहा कि भाजपा ने शतक लगाया और शिवसेना ने अर्धशतक। जिन लोगों ने कहा था कि शिवसेना ठाणे तक सीमित है, उन्हें जनता ने जवाब दे दिया है। शिवसेना अब चंद्रपुर से बांद्रा तक मजबूत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र की नंबर दो पार्टी बनकर उभरी है। इस चुनाव का स्ट्राइक रेट भी लोकसभा और विधानसभा जैसा रहा।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें