फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ, राज ठाकरे भी पहुंचे

Thu, 28 Nov 2019 11:08 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

महाराष्ट्र में महीने भर चली सियासी उठापटक के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज शाम 6.40 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह महाराष्ट्र के 19वें और ठाकरे परिवार से पहले सीएम बने। इसके अलावा कांग्रेस से बालासाहेब थोराट और नितिन राउत, एनसीपी से जयंत पाटिल और छगन भुजबल और शिवसेना से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में उनके भाई राज ठाकरे भी पहुंचे। इसके अलावा मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी यहां पहुंचा। इससे पहले आज महाविकास अघाड़ी का न्यूनतम साझा कार्यक्रम जारी किया गया जिसमें सेकुलर शब्द पर जोर दिया गया है। अब तक का अपडेट- 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:11 PM, 28-Nov-2019

-उद्धव कैबिनेट की बैठक खत्म। बैठक के बाद सीएम उद्धव ने कहा-

-ये सरकार आम जनता के लिए काम करेगी।
-कैबिनेट की पहली बैठक थी, हमें खुशी है कि छत्रपति शिवाजी के समय राजधानी रही रायगढ़ किले के पुनरुद्धार का काम होगा।
-शिवाजी के किले के लिए 20 करोड़ का फंड जारी होगा। शुरुआत अच्छी हुई है।
-किसानों के लिए राज्य-केंद्र सरकार ने जितनी भी स्कीम बनाई, राशि जारी की है, उसकी समीक्षा होगी। हम ऐसा काम करेंगे कि किसान खुश हो जाएंगे। बारिश से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। मैं चाहता हूं कि किसानों तक पैसा पहुंचे। 
-सीएमपी में सेकुलर शब्द के सवाल पर ठाकरे ने कहा, सेकुलर का मतलब क्या है, संविधान में जो है, वो है। 


 

09:48 PM, 28-Nov-2019

-सहयाद्रि गेस्ट हाउस में सीएम उद्धव ठाकरे की सभी 6 मंत्रियों के साथ बैठक। बैठक में छगन भुजबल, जयंत पाटिल, एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई, बालासाहेब थोराट और नितिन राउत मौजूद।  



 

08:42 PM, 28-Nov-2019

-शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे थे। 



 

विज्ञापन
08:15 PM, 28-Nov-2019

-कैबिनेट की बैठक के लिए सहयाद्रि गेस्ट हाउस पहुंचे मंत्री छगन भुजबल और सुभाष देसाई। 


 

07:46 PM, 28-Nov-2019

-परिवार के साथ सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे उद्धव ठाकरे। 


 

विज्ञापन
07:43 PM, 28-Nov-2019

-पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे को सीएम पद की शपथ लेने के बाद बधाई दी। 
 

07:35 PM, 28-Nov-2019

07:25 PM, 28-Nov-2019

-जम्मू-कश्मीर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। 
 

07:14 PM, 28-Nov-2019

-शपथ ग्रहण समारोह हुआ पूरा। 
 

07:02 PM, 28-Nov-2019

-कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट और नितिन राउत ने मंत्री पद की शपथ ली। 
 

06:55 PM, 28-Nov-2019

-एनसीपी नेता छगन भुजबल और जयंत पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। 
 
 

06:47 PM, 28-Nov-2019

-शिवसेना के सुभाष देसाई और एक नाथ शिंदे ने ली मंत्रीपद की शपथ। 
 

 

06:36 PM, 28-Nov-2019

उद्धव ठाकरे ने सीएम पद की शपथ ली। महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री बने उद्धव ठाकरे। ठाकरे परिवार से पहले सीएम। 
 
 



 

06:35 PM, 28-Nov-2019

एनसीपी नेता अजित पवार, छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल भी पहुंचे। 
 
 

06:26 PM, 28-Nov-2019

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे भी शिवाजी पार्क पहुंचे। 
 

05:22 PM, 28-Nov-2019

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे कैबिनेट की बैठक खत्म, सबसे पहला फैसला शिवाजी से जुड़ा हुआ

महाराष्ट्र में महीने भर चली सियासी उठापटक के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज शाम 6.40 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले महाविकास अघाड़ी का न्यूनतम साझा कार्यक्रम जारी किया गया जिसमें सेकुलर शब्द पर जोर दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद रात आठ बजे सहयाद्रि गेस्ट हाउस में पहली कैबिनेट बैठक होगी। जानिए पल-पल का अपडेट--

मुंबई- कुछ ही देर में उद्धव ठाकरे लेंगे शपथ। शिवाजी पार्क में जुटे दिग्गज नेता। 
 


उप मुख्यमंत्री पद पर पेच

हालांकि उप मुख्यमंत्री पद पर पेच फंस गया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद अजित पवार ने कहा कि मैं आज शपथ नहीं ले रहा हूं। आज शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के छह नेता शपथ लेंगे। उप-मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला पार्टी लेगी। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा की जाएगी। आज कुल छह नेता (प्रत्येक पार्टी से दो) शपथ लेंगे।  

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस समारोह में नहीं आ पाएंगी। उन्होंने पत्र में लिखा- असाधारण परिस्थितियों में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी एक साथ आए हैं जब देश भाजपा की तरफ से अभूतपूर्व खतरा महसूस कर रहा है। मुझे दुख है कि मैं शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं हो पाऊंगी। 
 

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें