फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में श्रद्धालुओं से भरी बस नदी में गिरी, 13 की मौत, 3 घायल

Sat, 27 Jan 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महाराष्ट्र में नदी में गिरी बस - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में  एक बड़ा हादसा हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी बस पंचगंगा नदी में जा गिरी। खबर लिखे जाने तक 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रेस्क्यू टीम ने नदी से बस और शवों को निकाल लिया है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे कोल्हापुर के पास पंचगंगा नदी पर बने शिवाजी ब्रिज पर यह हादसा हुआ। बस में कुल 15 लोग सवार थे, जो एक धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। 
चश्मदीदों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस शिवाजी ब्रिज से पहले बेकाबू हुई और डिवाइडर तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक बस में तीन परिवार थे जो रत्नागिरी में गणपतिपुले मंदिर के दर्शन से लौट रहे थे। मृतकों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि 3 लोगों की राहगीरों ने जान बचाई। बस के गिरते ही वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी साथ ही नदी में कूद कर बचाव के काम में जुट गए।  मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और क्रेन की मदद से बस को निकाला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें