फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra News: कोल्हापुर में पानी के टैंकर पर निकाली गई बारात, जल संकट की समस्या को उजागर करने की पहल

Fri, 08 Jul 2022 04:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर

सार

विशाल कोलेकर (32) की गुरुवार को शादी हुई थी और इसके बाद नवविवाहित जोड़े ने अपने इलाके में पानी की समस्या को उजागर करने के लिए पानी के टैंकर पर बारात निकाली।
विज्ञापन
Kolhapur - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पानी की अनियमित आपूर्ति की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए लोगों ने एक नई पहल की। बताया जा रहा है कि एक नवविवाहित जोड़े ने पानी के टैंकर पर अपनी बारात निकालने का फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, वे हनीमून पर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


विशाल कोलेकर (32) की गुरुवार को शादी हुई थी और इसके बाद नवविवाहित जोड़े ने अपने इलाके में पानी की समस्या को उजागर करने के लिए पानी के टैंकर पर बारात निकाली। एक निजी कंपनी में काम करने वाले विशाल कोलेकर ने कहा कि हमारे यहां प्रिंस क्लब नामक एक सामाजिक समूह है जिसके माध्यम से हम मंगलवार पेठ के कुछ क्षेत्रों में अनियमित जलापूर्ति के बारे में प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं।  हमारी तमाम दलीलों के बावजूद इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया है।

विशाल के मुताबिक, चूंकि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति अनिश्चित है इसलिए लोगों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। विशाल कोलेकर और उनकी पत्नी अपर्णा ने बारात के लिए कार की जगह पानी के टैंकर का इस्तेमाल किया। टैंकर पर एक बैनर लगा हुआ था, जिस पर लिखा हुआ था कि जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, वे हनीमून पर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें