फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : चेंबूर में लगी भीषण आग पर देर रात पाया जा सका काबू, सात लोगों की मौत

Thu, 27 Dec 2018 10:36 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेंबूर
विज्ञापन
चेंबूर की सरगम सोसाइटी में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुरुवार शाम को मुंबई के चेंबूर इलाके में तिलक नगर के गणेश गार्डन स्थित सरगम सोसाइटी में भीषण आग लग गई। आग सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर लगी। घटना में मृत लोगों की संख्या बढ़ कर सात हो गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

विज्ञापन


डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर वीएन पाणिग्रही ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आठ फायर इंजन, एक पानी का टैंकर और कई एंबुलेंस मौके पर भेज दी गई थीं। उन्होंने कहा कि अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है, कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। 

बता दें कि आग जिस जगह लगी वह एक रिहायशी इलाका है। आग गुरुवार शाम करीब 7 बजकर 50 मिनट पर लगी। आग लेवल-3 की बताई जा रही है। आग की चपेट में आकर घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें