फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Update: सीएम सोरेन बोले- झारखंड में BJP को मिलेगी करारी हार; राज ठाकरे ने शरद पवार पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 10 Nov 2024 12:07 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra, Jharkhand Election 2024 Updates :महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव पर इस समय सबकी निगाहें बनी हुईं है। विभिन्न पार्टियां व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। आइये जानते हैं चुनाव से जुड़े अपडेट्स...
विज्ञापन
चुनाव अपडेट्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव को लेकर इस दिनों देश की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। आइये जानते हैं कि उपचुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर देश में क्या चल रहा है। आज किस राज्य में कौन-कौन से नेता चुनाव प्रचार करेंगे...
विज्ञापन

राज ठाकरे ने शरद पवार पर लगाया आरोप
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने एनसीपी (सपा) अध्यक्ष शरद पवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 1999 से महाराष्ट्र में जातिवाद को बढ़ावा दिया ताकि राजनीतिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा शरद पवार ने महाराष्ट्र में जातिवाद की शुरुआत की। राजनीतिक फायदे के लिए समाज में नफरत फैलायी गई। पहले ब्राह्मणों और मराठों के बीच जातिवाद को बढ़ावा दिया जाता था, अब मराठों और ओबीसी के बीच भी ऐसा किया जा रहा है। इसके साथ ही ठाकरे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में जातिवाद समाज में दरार पैदा कर रहा है। गौरतलब है कि जातिवाद की राजनीति के नए रूप में अब मराठा समुदाय ओबीसी के खिलाफ खड़ा हो गया है।

वोट के लिए घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा झामुमो- हिमंता सरमा
झारखंड में होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक गर्माहट अपने चरम पर है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घुसपैठियों को वोटों के लिए संरक्षण दे रहे हैं। घुसपैठिए स्थानीय लड़कियों से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह झारखंड से घुसपैठियों को बाहर निकाल देगी।  

इसके साथ ही सरमा ने आगे कहा हम उन बच्चों को मान्यता नहीं देंगे जो घुसपैठिए पिता और आदिवासी मां से पैदा हुए हैं। हम ऐसे बच्चों को आदिवासी का दर्जा देने के लिए प्रमाण पत्र जारी नहीं करेंगे।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा के नारे का दिया जवाब
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भाजपा के नारे 'बटेंगे तो कटेंगे' पर जवाब देते हुए कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी हार का सामना करना पड़ेगा।  सीएम सोरेन ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान आयकर विभाग की छापेमारी की भी आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के नारे 'बटेंगे तो कटेंगे' का जवाब देते हुए कहा कि यहां न तो बंटते हैं न बंटेंगे लेकिन चुनाव के बीच से जरूर कटेंगे ये लोग। 

आयकर विभाग की छापेमारी पर बोले सोरेन
आयकर विभाग की छापेमारी के बारे में सोरेन ने कहा मुझे जानकारी मिली है कि मेरे कुछ सहयोगियों के यहां छापेमारी चल रही है, लेकिन मुझे इस पर ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं की स्थिति सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश को यह देखना चाहिए कि छापेमारी किस आधार पर की जा रही है। मुझे नहीं लगता कि 2014 से पहले चुनाव के समय में ऐसी कार्रवाई कभी हुई होगी।

बता दें कि आयकर विभाग ने शनिवार को झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी की जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े एक व्यक्ति के ठिकाने भी शामिल थे। राजधानी रांची में कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की गई और इस कार्रवाई में सीआरपीएफ की सुरक्षा टीम आयकर विभाग की मदद कर रही थी। सूत्रों ने यह भी बताया कि सीएम के सहयोगी सुनील श्रीवास्तव से जुड़े स्थानों पर भी तलाशी ली गई।

मनसे ने मुंबादेवी सीट से महायुति उम्मीदवार को दिया समर्थन 
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मुंबादेवी विधानसभा सीट से महायुति की उम्मीदवार शाइना एनसी को अपना समर्थन दिया। कुमारवाड़ा के राम मंदिर हॉल में मनसे कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने मुंबा देवी विधानसभा में महायुति को समर्थन देने का फैसला किया। शाइना एनसी ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया।
 

महाराष्ट्र के युवाओं के सपनों को कुचल रही भाजपा- आदित्य ठाकरे
महायुति और एमवीए गठबंधन के बीच चुनावी मुकाबले और पार्टियों के बयानबाजी के बीच। शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि गामी चुनाव मुंबई और महाराष्ट्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं  मुंबई के सेवरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह गुजरात में बड़े निवेश कर रही है, लेकिन महाराष्ट्र के युवाओं के सपनों को कुचल रही है। 

चुनाव हमारे लिए अहम-ठाकरे
ठाकरे ने कहा यह चुनाव हमारे लिए बहुत अहम है। यह चुनाव हमारे चुनाव चिह्न और पार्टी को वापस पाने के लिए नहीं है, बल्कि यह चुनाव महाराष्ट्र और मुंबई के भविष्य के लिए है। इसके साथ ही ठाकरे ने धारावी पुनर्विकास परियोजना के बारे में भी बात की और कहा कि इसका असर पूरी मुंबई पर होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जब शिवसेना ने 1997 में मुंबई नगर निगम की कमान संभाली थी, तो निगम का घाटा 600 करोड़ रुपये था, लेकिन अब नगर निगम के पास 92,000 करोड़ रुपये का अधिशेष है।

वीबीए के अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बोले सीएम शिंदे
वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर से मुलाकात पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हर मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से न देखें। प्रकाश अंबेडकर मेरे अच्छे मित्र हैं। हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी, इसलिए मैं उनका हालचाल जानने आया था। सीएम ने कहा कि उन्होंने मुझे बताया कि वह ठीक हैं। वह कल से अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी..."
विज्ञापन

झारखंड: प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर कहा, "दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो किया, और लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह था। बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी का स्वागत करने आए। पीएम मोदी का रोड शो बेहद शानदार था। भाजपा झारखंड में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें