फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: जयपुर-मुंबई ट्रेन में फायरिंग, आरपीएफ ASI समेत चार की गोली मारकर हत्या

Mon, 31 Jul 2023 11:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गोली आरपीएफ के जवान ने चलाई और मरने वालों में आरपीएफ के एएसआई समेत चार लोग शामिल हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
ट्रेन की खिड़कियों में लगी गोलियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में एक RPF कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई। चेतन नाम के कांस्टेबल ने फायरिंग की। जिसे मीरा रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ जवान द्वारा फायरिंग करने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन




कांस्टेबल और एएसआई में हुई थी कहासुनी
घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे के करीब को घटी। ट्रेन के B 5 कोच में यह फायरिंग हुई।  फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि फायरिंग होने की वजह का अभी पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल और उसके सीनियर एएसआई में किसी बात को लेकर तनातनी और कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में आग बबूला होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर इलाके में ट्रेन में हुई।  RPF कांस्टेबल चेतन को मानसिक तनाव में बताया जा रहा है।

रेलवे अधिकारी जांच में जुटे
मुंबई में डीआरएम नीरज वर्मा ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब हमें सूचना मिली कि आरपीएफ जवान ने फायरिंग की है, जिसमें चार लोगों की मौत हुई। आरोपी कांस्टेबल एस्कोर्ट ड्यूटी पर तैनात था। रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटना की आगे की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

फायरिंग की वजह साफ नहीं
पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि 'दुर्भाग्यपूर्ण घटना आज मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई। एक आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार ने अपने साथी एएसआई टीकाराम मीणा पर फायरिंग की। इस दौरान तीन अन्य यात्रियों को भी गोली लग गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने अपने सर्विस हथियार से ही गोली चलाई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीबारी की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।'

मुआवजे का एलान
पश्चिमी रेलवे ने बयान जारी कर गोलीबारी में मारे गए आरपीएफ के एएसआई टीकाराम मीणा के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है। पश्चिमी रेलवे ने कहा है कि दिवंगत एएसआई के परिजनों को 15 लाख रुपए रेलवे सुरक्षा कल्याण निधि, 15 लाख रुपए मृत्यु या रिटायरमेंट निधि से दिए जाएंगे। इनके अलावा मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए अंतिम संस्कार के लिए और 65 हजार रुपए इंश्योरेंस योजना के तहत दिए जाएंगे। 

उच्च स्तरीय समिति गठित
घटना की व्यापक जांच करने के लिए एडीजी (आरपीएफ) की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। पश्चिम रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है। इस बीच मुंबई जीआरपी ने बताया कि बोरीवली जीआरपी में आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, आर्म्स एक्ट और रेलवे पुलिस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

ओवैसी ने आतंकवादी हमला बताया
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घटना को मुसलमानों को निशाना बनाकर किया गया आतंकवादी हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि यह लगातार मुस्लिम विरोधी घृणा भाषण और इसे समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनिच्छा का परिणाम है। क्या आरोपी जवान भविष्य में भाजपा का उम्मीदवार बनेगा? क्या उसकी जमानत का सरकार द्वारा समर्थन किया जाएगा? क्या रिहा होने पर उन्हें माला पहनाई जाएगी? गलत साबित होने पर खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें