फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा कोरोना संक्रमित, माओवादियों से संबंध के चलते काट रहे उम्रकैद

Sat, 13 Feb 2021 03:37 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
gn saibaba - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माओवादियों से संबंध के चलते नागपुर केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी शनिवार को जेल के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि साईबाबा के साथ जेल के तीन अन्य कैदी भी संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक अनूप कुमरे ने कहा, ‘‘जी एन साईबाबा कल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। उन्हें सीटी स्कैन एवं अन्य जांच के लिए ले जाया जाएगा जिसके बाद चिकित्सक तय करेंगे कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आगे की चिकित्सा के लिए भेजा जाए अथवा नहीं।’’

इस हफ्ते की शुरुआत में गैंगस्टर अरुण गवली और नागपुर जेल के चार अन्य कैदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी। साईबाबा 90 फीसदी विकलांग हैं और व्हीलचेयर पर चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें