फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : महाविकास आघाड़ी सरकार को सताने लगा मध्यावधि चुनाव का भय? 

Tue, 16 Feb 2021 09:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई 

सार

 -एनसीपी परिवार संवाद यात्रा पर निकली
-शिवसेना ने की शिवसंपर्क अभियान की घोषणा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार में सियासी उठापठक तेज होती दिखाई दे रही है। अंदरखाने चर्चा है कि महाविकास आघाड़ी को मध्यावधि चुनाव का भी भय सताने लगा है। इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता एनसीपी परिवार संवाद यात्रा पर निकले हैं तो शिवसेना ने भी मंगलवार को एलान किया कि वह राज्य में शिवसंपर्क अभियान चलाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वर्षा में की बैठक
मंगलवार को शिवसेना अध्यक्ष व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकारी आवास वर्षा बंगले में पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में शिवसेना नेता, मंत्री, विधायक, सांसद और जिला शिवसेना प्रमुख भी उपस्थित थे। पार्टी की बैठक के बाद शिवसेना ने राज्य में शिवसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की। 

गांव-गांव में शिवसेना की बनाएंगे पहुंच
शिवसेना नेता शिवाजीराव आढ़लराव पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आगामी 23 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक राज्य में शिवसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उद्धव ठाकरे ने राज्य के गांव-गांव में शिवसेना की पहुंच बनाने का आदेश दिया है। शिवसंपर्क अभियान इसी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य में होने वाले कई महानगरपालिका के चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है।
विज्ञापन


एनसीपी परिवार यात्रा में घूम रहे दिग्गज नेता
उधर, शरद पवार की पार्टी एनसीपी कई दिनों से राज्य में एनसीपी परिवार यात्रा निकाल रही है। प्रदेश एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल इन दिनों एनसीपी परिवार यात्रा पर सूबे में घूम रहे हैं। इसी बीच शिवसेना ने भी शिवसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा कर सबको चौंका दिया है। राजनीतिक क्षेत्रों में चर्चा है कि आखिरकार सत्ताधारी दो पार्टियों के संपर्क अभियान का क्या मकसद है। क्या यह राज्य में मध्यावधि चुनाव की आहट है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें