फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कमीज पर टेलर के टैग से हुई बुजुर्ग की शिनाख्त, तीन दिन पहले ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

Thu, 08 Apr 2021 10:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

  • महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोंबिवली में हुआ था हादसा
  • चेहरा कुचलने से नहीं हो पा रही थी शिनाख्त
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस को कमीज पर लगे टेलर की दुकान के टैग की मदद से 72 वर्षीय मृत व्यक्ति की पहचान करने में सफलता मिली। इस बुजुर्ग की तीन दिन ठाणे जिले में डोंबिवली के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को पीड़ित का शव डोंबिवली और ठाकुरली स्टेशन के बीच पटरियों पर मिला था। अधिकारी ने बताया कि चेहरा कुचल जाने के चलते शव की पहचान करना संभव नहीं था। डोंबिवली रेलवे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सतीश पवार ने कहा कि मृतक की पहचान कर पाना मुश्किल था। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस को मृतक की कमीज पर एक दर्जी की दुकान का टैग लगा दिखाई दिया, जो जिले के उल्हासनगर में है। इसके आधार पर पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर उसके मालिक से बात की, जिसने बताया कि इलाके का एक व्यक्ति कई दिनों से लापता है। पवार ने कहा कि बुधवार को पुलिस पीड़ित के परिवार तक पहुंचने में सफल हुई, जिन्होंने बुजुर्ग व्यक्ति के लापता होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक की कमीज और चप्पल दिखाई, जिसे देखकर परिवार ने उनकी शिनाख्त रेवन्ना आर केदार के रूप में की। अधिकारी ने कहा कि बाद में केदार का शव परिजन को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें