फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मैंने कभी भी पीएम मोदी की व्यक्तिगत अलोचना नहीं की, शाह की रैली में बोले अशोक चव्हाण

Wed, 06 Mar 2024 03:09 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभाजीनगर

सार

बता दें कि चव्हाण ने पिछले महीने कांग्रेस के साथ अपने दशकों पुराने संबंध को समाप्त करने और भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार मध्य महाराष्ट्र शहर में भाजपा की रैली में बात की।
विज्ञापन
अशोक चव्हाण। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व नेता अशोक चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत रूप से आलोचना नहीं की। 

विज्ञापन


बता दें कि चव्हाण ने पिछले महीने कांग्रेस के साथ अपने दशकों पुराने संबंध को समाप्त करने और भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार मध्य महाराष्ट्र शहर में भाजपा की रैली में संबोधन किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने के लिए मंच पर मौजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया।

महाराष्ट्र से होगा अधिकांश योगदान
चव्हाण ने कहा, 'जब मैं भाजपा में शामिल हुआ, तो मुझे 24 घंटे के भीतर राज्यसभा नामांकन दिया गया। यह वह विश्वास है जो पार्टी ने मुझ पर दिखाया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के लिए लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटों का नारा दिया है। अधिकांश योगदान महाराष्ट्र से होगा।' 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैंने व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना नहीं की। क्योंकि अगर जो अच्छा है, तो हमें उसे अच्छा कहना चाहिए।' 

आरक्षण मुद्दे पर क्या बोले चव्हाण
मराठा आरक्षण मुद्दे पर बात करते हुए चव्हाण ने कहा, 'राज्य सरकार ने समुदाय को 10 प्रतिशत कोटा दिया है। रक्त संबंधियों को कुनबी प्रमाण पत्र देने का मुद्दा भी कानूनी प्रक्रिया का पालन करके हल किया जाएगा।'

इसके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने कहा, 'अमित शाह को आगामी चुनावों में महाराष्ट्र से कम से कम परेशानी होनी चाहिए ताकि वह अन्य राज्यों पर अधिक ध्यान दे सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें