फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: NCP के 53 में से 30 विधायक अजित की बैठक में पहुंचे, क्या कमजोर होगा पार्टी पर शरद पवार का दावा?

सार

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शरद और अजित पवार में कौन ज्यादा मजबूत है? एनसीपी पर किसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत है? इस बैठक के बाद क्या समीकरण बन रहे हैं? आइए समझते हैं... 
विज्ञापन
NCP - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों ने आज शक्ति प्रदर्शन किया। 2019 में एनसीपी के 53 विधायक चुने गए थे। आज इन 53 में से करीब 30 विधायक अजित पवार की बैठक में शामिल हुए। आठ में से पांच एमएलसी भी इस बैठक में पहुंचे। अजित पवार गुट ने 42 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है। हालांकि, चुनाव आयोग में सौंपे हलफनामे में 40 विधायकों और सांसदों के समर्थन का जिक्र है। इनमें सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर शरद पवार ने भी वाई बी चह्वाण सेंटर में बैंठक की। बताया जाता है कि शरद पवार की इस बैठक में करीब 17 विधायक और दो एमएलसी पहुंचे। सांसदों की बात करें तो शरद गुट के साथ लोकसभा के चार सांसद हैं। वहीं, अजित गुट को एक राज्यसभा सांसद का साथ मिला है। 

 इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शरद और अजित पवार में कौन ज्यादा मजबूत है? एनसीपी पर किसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत है? इस बैठक के बाद क्या समीकरण बन रहे हैं? आइए समझते हैं... 
विज्ञापन

 

शरद पवार और अजित पवार - फोटो : अमर उजाला
पहले शरद पवार और अजित पवार की अलग-अलग बैठकों के बारे में जान लीजिए
सुबह 11 बजे अजित पवार ने विधायकों की बैठक बुलाई थी। अजित गुट का दावा है कि उनके पास 42 से भी ज्यादा विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा एमएलसी, सांसद और पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 53 में से 30 विधायक अजित पवार की बैठक में शामिल हुए। पांच एमएलसी भी इस दौरान अजित के साथ खड़े दिखाई दिए।
 
अजित ने इसके बाद अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बोले, 'एनसीपी के सभी विधायक हमारे साथ हैं। आज कुछ विधायक मेरी बैठक में नहीं पहुंच पाए। कुछ को हमने वाई बी चह्वाण सेंटर में शरद पवार की बैठक में भेज दिया है, लेकिन सारे विधायक हमारे संपर्क में हैं।' दूसरी ओर, अजित के चाचा और एनसीपी के संस्थापक अध्यक्ष शरद पवार ने भी एक बजे बैठक बुलाई। इसमें करीब 17 विधायक पहुंचे। दो एमएलसी भी पहुंचे। एनसीपी के पांचों लोकसभा सांसद इस बैठक में शामिल हुए। 

किसकी दावेदारी कितनी मजबूत? 
दल-बदल कानून से बचने के लिए अजित को NCP के 53 में से 30 विधायकों को साथ लाना होगा। आज की बैठक में अजित के साथ 30 विधायक पहुंचे। अजित का दावा है कि उनके समर्थक कुछ विधायक अस्पताल में हैं तो कुछ बाहर हैं। लेकिन सभी ने उन्हें समर्थन दिया है। अगर दावे के अनुरूप अजित के पास 36 से ज्यादा विधायकों का समर्थन होता है तो सभी दल-बदल कानून से बच जाएंगे। 36 से कम रहे तो निलंबन तय है। 

दल-बदल कानून की दो शर्तें हैं। जिस दल को नेता छोड़ रहा है, उसका दूसरे दल में विलय हो जाए। दो तिहाई विधायक सहमत हों। दोनों स्थितियां अजित के पक्ष में हैं। अजित पवार का दावा है कि उन्हें राज्य विधानसभा में NCP के कुल 53 विधायकों में से 40 से अधिक का समर्थन प्राप्त है। दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों से बचने के लिए अजित के पास 36 से अधिक विधायक होने चाहिए।

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, 'अभी किसी भी पक्ष ने दावा नहीं किया है कि पार्टी का विभाजन हुआ है। उम्मीद है कि आगामी मानसून सत्र में इस बारे में स्थिति साफ हो जाएगी कि विधानसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक कौन होगा।'

अजित गुट ने 29 विधायकों का नाम दिया
यूं तो अजित पवार गुट में 35 विधायकों के पहुंचने की खबर है। हालांकि, अभी 29 विधायकों का नाम जारी किया गया। इसके अलावा चार एमएलसी के नाम भी जारी किए गए।  

शरद पवार गुट के सात विधायकों के नाम सामने आए
अब बात शरद गुट की करते हैं। यहां 17 विधायकों के पहुंचने की खबर है। हालांकि, अभी सिर्फ सात विधायकों के नाम सामने आए हैं। इनमें जयंत पाटिल, किरण लहामाटे, अशोक पवार, रोहित पवार, देवेंद्र भुयार, राजेंद्र शिंगणे और अनिल देशमुख हैं। 
 
विज्ञापन

विधानसभा में क्या है विधायकों का गणित? 
पार्टी विधायक
भाजपा     106
शिवसेना (शिंदे गुट)   44
कांग्रेस     44
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) 12
एनसीपी (शरद+अजित गुट) 53
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें