फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra hospital deaths: शिवसेना सांसद ने नांदेड़ अस्पताल के डीन से शौचालय साफ कराया, वीडियो वायरल

Tue, 03 Oct 2023 09:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभाजीनगर

सार

शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद हेमंत पाटिल ने शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया तो शौचालय गंदा देखा। यह देख सांसद पाटिल नाराज हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नांदेड़ में डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सुर्खियों में है। यहां 48 घंटे में 31 मरीजों की मौत पर सियासत शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ शिवसेना के एक सांसद ने मंगलवार को अस्पताल के डीन से टॉयलेट साफ करवाया। सफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दरअसल, शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद हेमंत पाटिल ने शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया तो शौचालय गंदा देखा। यह देख सांसद पाटिल नाराज हो गए। उन्होंने अस्पताल के डीन श्यामराव वाकोडे को पकड़ लिया और इसे साफ करने के लिए कहा। जब डीन शौचालय साफ कर रहे थे तो सांसद खड़े होकर पानी डाल रहे थे। पाटिल वीडियो में कह रहे हैं, आप के पास एक साधारण मग तक नहीं है, और आप शौचालय का इस्तेमाल नहीं करने वालों पर चिल्लाते हैं। क्या आप (डॉक्टर) अपने घरों में ऐसा ही करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें