फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बात: लाउडस्पीकर विवाद पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने रखी राय, बोले- इस पर नीति बनाए केंद्र सरकार

Fri, 06 May 2022 06:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने मांग की है कि केंद्र सरकार को इसके इस्तेमाल पर पूरे देश के लिए एक नीति पेश करनी चाहिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixels
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि केंद्र सरकार को लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर एक नीति पेश करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर उठे विवाद के बीच शांति बनाए रखने में राज्य सरकार का सहयोग करने के लिए हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों को धन्यवाद भी कहा। 

विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले महीने राज्य में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग की थी। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वह और तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाएं। 

पाटिल ने कहा, 'केंद्र सरकार को पूरे देश के लिए इस पर एक नीति लानी चाहिए। लेकिन मैं हिंदू और मुस्लिम समुदायों को धन्यवाद कहता हूं। उनके सहयोग की वजह से इस मुद्दे को शांतिपूर्वक हल किया जा सकता है और राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सकता है।' वह राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को जमानत मिलने के फैसले के सवाल पर पाटिल ने कहा कि अदालत के पास टिप्पणी करने का अधिकार है लेकिन पुलिस किसी अपराध को दर्ज करते समय हर पक्ष को देखती है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी फैसले की प्रति नहीं मिली है। उसका अध्ययन करने के बाद ही मैं इस पर टिप्पणी कर सकूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें