फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट नहीं मिलने पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री देखमुख का तंज, हमारे सवालों से डर गई भाजपा

Thu, 08 Oct 2020 12:13 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार डीजीपी पद से सेवानिवृत्ति लेने के बाद राज्य के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव लड़ने के कयास लगाए गए, लेकिन उन्होंने बुधवार को कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस पर तंज कसते हुए कहा है कि हमारे द्वारा टिकट देने के प्रश्न पूछने के डर के चलते भाजपा ने पांडेय को टिकट नहीं दिया है।

विज्ञापन


देखमुख ने कहा कि गुप्तेश्वर पांडे को चुनावी टिकट देना पार्टी का विषय है। हमने पूछा था कि क्या भाजपा के नेता उनके लिए प्रचार करेंगे। शायद इस सवाल के डर के कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया। 
 

शुभचिंतकों से बोले पूर्व डीजीपी- धीरज रखें
वहीं, बुधवार को पूर्व डीजीपी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि 'अपने अनेक शुभचिंतकों के फोन से परेशान हूं। मैं उनकी चिंता और परेशानी भी समझता हूं। मेरे सेवामुक्त होने के बाद सबको उम्मीद थी कि मैं चुनाव लड़ूंगा, लेकिन मैं इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहा। हताश निराश होने की कोई बात नहीं है। धीरज रखें।'
विज्ञापन


                                           

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइडेट) ने बुधवार को अंतिम सूची जारी कर दी। इस सूची में गौर करने वाली बात यह रही कि जदयू ने बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट नहीं दिया, जिन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल होने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।

ऐसा लगता है कि बक्सर से विधानसभा चुनाव लड़ने की उनकी कोशिश खतरे में पड़ गई है, क्योंकि यह निर्वाचन क्षेत्र भाजपा के कोटे में चला गया है। जदयू के पास बक्सर जिले की राजपुर और डुमरांव दो विधानसभा सीटें है, जबकि शेष दो, बक्सर और ब्रह्मपुर, भाजपा के पास चली गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें