महाराष्ट्र में भारी बारिश से 30 जिलों के 19.5 लाख हेक्टेयर खरीफ फसलें बर्बाद हो गईं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि प्रभावित किसानों को दशहरा तक आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में भेज दी जाएगी। सरकार ने सभी जिलों में सर्वेक्षण तेज करने के आदेश दिए हैं। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बताया कि अब तक 17.85 लाख हेक्टेयर फसल का पंचनामा हो चुका है। नांदेड़, यवतमाल और अकोला सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
ठाणे में मेट्रो साइट पर गिरीं लोहे की छड़ें, कार क्षतिग्रस्त
ठाणे के घोड़बंदर रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा टल गया। रविवार दोपहर एक चलती कार पर दो लोहे की छड़ें गिर गईं, जिससे कार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि साइट पर सुरक्षा प्रबंधों की अनदेखी की गई थी। शिकायत के आधार पर कपूरबावड़ी थाने में ठेकेदार के प्रतिनिधि प्रतीक मोहिते के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 और 324 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन न करना गंभीर लापरवाही है।
बारिश के कारण 24 घंटे में तीन की मौत
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बारिश से जुड़े हादसों में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 120 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ में से पांच जिलों में तेज बारिश हुई, जिसमें बीड ने 143.7 मिमी बारिश दर्ज की। नांदेड़ और जालना में भी भारी वर्षा हुई। नदियां उफान पर हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। बीड और अहिल्यनगर सबसे अधिक प्रभावित रहे। एनडीआरएफ की 12 टीमें राज्यभर में राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।
अकोला में बड़ा हादसा टला, ट्रेन के नीचे फंसे यात्री को पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के अकोला जिले के मुरटीजापुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया जब 50 वर्षीय यात्री ट्रेन के नीचे फंस गया। रेलवे पुलिस ने जानकारी दी कि घटना शाम करीब 4.20 बजे घटी, जब पुणे-अमरावती ट्रेन से उतरते समय यात्री मुश्ताक खान मोइन खान का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे जा फंसे। रेलवे पुलिस और स्थानीय बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गैस कटर से ट्रेन का फुटबोर्ड काटा और यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में खान के पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों का कहना है कि समय पर बचाव कार्य शुरू न होता तो घटना गंभीर हो सकती थी। यह मामला यात्रियों की सुरक्षा और सावधानी की जरूरत को फिर से उजागर करता है।
महाधिवक्ता का इस्तीफा
महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल बीरेन्द्र सराफ ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट बैठक में इसकी जानकारी दी। हालांकि सराफ जनवरी 2026 तक पद पर बने रहेंगे, जब तक सरकार नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति नहीं करती। दिसंबर 2022 में नियुक्त हुए सराफ ने मराठा आरक्षण और बदलापुर स्कूल यौन शोषण जैसे अहम मामलों में सरकार का पक्ष रखा। फरवरी 2020 में वरिष्ठ अधिवक्ता नामित हुए साराफ 25 वर्षों से बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं।
नागपुर में घर की बालकनी से गुजरा फ्लाईओवर
नागपुर में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें फ्लाईओवर की बीम एक आवासीय इमारत की बालकनी से गुजरती दिखाई दे रही है। मामला अशोक चौक स्थित इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर का है। मकान मालिक का दावा है कि बीम बालकनी को छू नहीं रही और यह किसी तरह का खतरा नहीं है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कहना है कि मकान का एक हिस्सा अतिक्रमण क्षेत्र में आता है। एनएचएआई ने नागपुर महानगरपालिका को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द कार्रवाई कर बालकनी का अतिक्रमण हटाया जाएगा।
ठाणे में मेट्रो साइट पर गिरीं लोहे की छड़ें, कार क्षतिग्रस्त
ठाणे के घोड़बंदर रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा टल गया। रविवार दोपहर एक चलती कार पर दो लोहे की छड़ें गिर गईं, जिससे कार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि साइट पर सुरक्षा प्रबंधों की अनदेखी की गई थी। शिकायत के आधार पर कपूरबावड़ी थाने में ठेकेदार के प्रतिनिधि प्रतीक मोहिते के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 और 324 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन न करना गंभीर लापरवाही है।
अजित पवार बोले- दशहरा तक किसानों के खाते में पहुंचेगा मुआवजा
महाराष्ट्र में भारी बारिश से 30 जिलों के 19.5 लाख हेक्टेयर खरीफ फसलें बर्बाद हो गईं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि प्रभावित किसानों को दशहरा तक आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में भेज दी जाएगी। सरकार ने सभी जिलों में सर्वेक्षण तेज करने के आदेश दिए हैं। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बताया कि अब तक 17.85 लाख हेक्टेयर फसल का पंचनामा हो चुका है। नांदेड़, यवतमाल और अकोला सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
नासिक में एक निजी स्कूल को बम की धमकी मिली
महाराष्ट्र के नासिक में एक निजी स्कूल को बम की धमकी मिली है। इस मामले में इंस्पेक्टर तृप्ति सोनवणे ने बताया, इंदिरानगर थाने को रात लगभग 2.45 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिला, जो एक फ़र्ज़ी ईमेल पते से भेजा गया था। इसमें दावा किया गया था कि वड़ा पथरी रोड पर स्थित नासिक कैम्ब्रिज हाई स्कूल के बाथरूम में बम है। स्कूल प्रशासन द्वारा सूचित किए जाने पर, पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करते हुए पूरी जांच की। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और स्कूल के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई। फ़र्ज़ी ईमेल पते का पता लगाने में साइबर पुलिस स्टेशन से मदद ली जा रही है।
मुंबई-नासिक हाईवे पर भीषण हादसा, 20 यात्री घायल
महाराष्ट्र के नासिक जिले के घोटी इलाके में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार, बस जलगांव जिले के चालीसगांव से नवी मुंबई के पनवेल जा रही थी, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस दूसरी गाड़ी से टकरा गई। सोमवार शाम हुए इस हादसे में निजी बस के 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि बस चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र में झुग्गी पुनर्वास मामले पर कांग्रेस-BJP के बीच रार
मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने जुहू क्षेत्र में 38 एकड़ के स्लम पुनर्विकास प्राधिकरण (SRA) प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने भाजपा नेता से जुड़े बताए गए ‘शिव इंफ्रा विज़न प्रॉपर्टीज प्रा. लि.’ को ठेका दिए जाने पर सवाल उठाए। वर्षा ने आरोप लगाया कि परियोजना में 6,500 से अधिक झुग्गीवासियों को अंधेरे में रखकर नया डेवलपर थोप दिया गया। गायकवाड़ ने सीएम फडणवीस, डिप्टी सीएम शिंदे और SRA सीईओ से प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा। वहीं, भाजपा नेता मोहित काम्बोज ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और गायकवाड़ को सबूत देने या इस्तीफा देने की चुनौती दी।