फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाकरे परिवार पर जमकर बरसे उपमुख्यमंत्री शिंदे, मंत्री पंकजा मुंडे के PA अनंत गर्जे ने मांगी जमानत

Mon, 12 Jan 2026 09:28 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाकरे परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हिंदुओं की हत्या हुई, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना आधिकारिक विदेश दौरा बीच में ही छोड़कर देश लौटने का फैसला किया, लेकिन ठाकरे परिवार के लोग लंदन में ही रहे और वापस नहीं आए। शिंदे ने कहा कि मेरे पास कहने को बहुत कुछ है। देवेंद्र फडणवीस के पास भी बहुत कुछ कहने को है, लेकिन अभी रहने देते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने ठाकरे परिवार पर निचले स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे लगातार उन पर निजी हमले कर रहे हैं। शिंदे ने सवाल किया, “जब आपने अपने ही भाई के नगरसेवकों को तोड़कर उनकी पार्टी खत्म की, तब उन्हें कितने पैसे दिए थे? उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने शिवसेना से अलग होने का फैसला किया, तो उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया, यहां तक कि मंत्री पद भी। शिंदे ने दावा किया, “ऐसा कोई उदाहरण दिखाइए, जहां किसी नेता ने पार्टी छोड़ते वक्त मंत्री पद भी छोड़ा हो।

विज्ञापन

मंत्री पंकजा मुंडे के PA अनंत गर्जे ने मांगी जमानत, आरोपों को बताया अस्पष्ट

महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे ने सोमवार को अदालत में जमानत याचिका दायर की। उन पर अपनी डॉक्टर पत्नी की आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। गर्जे ने कहा है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप अस्पष्ट और बिना ठोस आधार के हैं और यह मामला दुखद घटना के बाद पैदा हुए भावनात्मक तनाव का नतीजा है।
विज्ञापन

 

शिवसेना और मनसे का बड़ा दावा
बीएमसी चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस के साथ आने पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीएमसी के साथ 28 नगर निगम चुनावों में उनकी जीत तय है। दुबे के मुताबिक मुंबई और शिवसेना एक-दूसरे के पूरक हैं और यही वजह है कि भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनकी पार्टी न सिर्फ बीएमसी बल्कि 2029 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को हराएगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें