केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शनिवार को पुणे दौरे से पहले शहर की सियासत गरमा गई है। दिल्ली में सीजेपी के संसद चलो मार्च के दौरान छात्रों की पिटाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन का एलान किया है। भाजपा ने भी जवाब देने की चेतावनी दी है। सुरक्षा को देखते हुए पुणे पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात करने और खुफिया निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एक अगस्त को एनएसए अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक पुरस्कार अमित शाह प्रदान करेंगे। तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहित तिलक ने पुरस्कार को राजनीति से दूर रखने की बात कही। उन्होंने डोभाल के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए सराहा।