फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल कोरोना संक्रमित

Fri, 19 Feb 2021 02:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे - फोटो : ani
विज्ञापन

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ट्विटर के माध्यम से उन्होंने बताया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं। साथ ही कहा कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं वो अपना कोरोना टेस्ट जरूर करा लें।

विज्ञापन

 


जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल और सांसद रक्षा खडसे संक्रमित 
महाराष्ट्र कैबिनेट के जल संसाधन मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह ट्वीट कर बताया, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं। मैं चिकित्सक के बताए गए नियम के अनुसार कार्य कर रहा हूं। जल्द ही आपकी सेवा में हाजिर मिलूंगा। मेरे संपर्क में आए अन्य लोग भी अपनी जांच कर लें। जितना हो सके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये काम करने की कोशिश करूंगा। वहीं, भाजपा की सांसद रक्षा खडसे भी संक्त्रस्मित पाई गई हैं। उन्होंने भी ट्विटर के माध्यम से बताया कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कोरोना का टेस्ट करवाया था जो पॉजिटिव आया है।
 



महाराष्ट्र में कोरोना के मामले में लगातार वृद्धि
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि का सिलसिला जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,787 नए संक्रमित मिले हैं। पांच दिसंबर के बाद ये यह संख्या सबसे ज्यादा है। राज्य में बीते सात दिनों से 3000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,881 नए मामले दर्ज किए गए हैं। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। कल संक्रमण के 11,610 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ छह लाख से ज्यादा हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,881 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,09,50,201 हो गई है। वहीं, इस दौरान 101 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,014 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें