फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit poll 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को मिल रहा है प्रचंड बहुमत

Mon, 21 Oct 2019 08:04 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का एक्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों और हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया। शाम छह बजे तक महाराष्ट्र में 55 फीसदी और हरियाणा में 62 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव नतीजे 24 अक्तूबर को सामने आएंगे।

विज्ञापन

लेकिन नतीजे से पहले एग्जिट पोल नतीजों का दौर शुरू हो गया। तमाम न्यूज चैनल और चुनाव सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल नतीजे में भाजपा को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया है। किस  एजेंसी के एग्जिट पोल में क्या अऩुमान जताया गया है हम आपको बता रहे हैं। 

महाराष्ट्र चुनाव का एग्जिट पोल - 

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल 

एबीपी-सी वोटर के सर्वे में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बंपर जीत हासिल होने का अऩुमान है। सर्वे में भाजपा-शिवसेना को 204 सीटें जबकि कांग्रेस-एनसीपी को 69 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य दलों को 15 सीटें मिल सकती हैं। 

इंडिया टुडे-एक्सिस MY INDIA का एग्जिट पोल

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को 166 से 194 सीटें मिलने के आसार। कांग्रेस-एनसीपी को 72 से 90 सीटों पर जीत की संभावना। भाजपा को अकेले 109 से 124 और शिवसेना को 57 से 70 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को अकेले 32 से 40 और एनसीपी को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं।  

न्यूज 18- Ipsos के एग्जिट पोल

न्यूज 18- Ipsos के एग्जिट पोल में भाजपा-शिवसेना को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। इस गठबंधन को 243 सीटें, कांग्रेस-एनसीपी को 41 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा  को 230, कांग्रेस को 48, अन्य को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। 

भाजपा -  230
विज्ञापन

कांग्रेस - 48 
अन्य - 10 

 

TV9-CICERO एग्जिट पोल  

भाजपा -  197
कांग्रेस - 75
अन्य - 16 
 

हरियाणा चुनाव का एग्जिट पोल - 

न्यूज 18- Ipsos का एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 70, कांग्रेस को 10 और अन्य को चार सीटें मिलने का अनुमान है। 

भाजपा - 70
कांग्रेस - 10 सीटें
अन्य - 4 सीटें  

टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 71 सीटें, कांग्रेस को11 सीटें और अन्य को 8 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

भाजपा - 71 सीटें
कांग्रेस -11 सीटें
अन्य - 08 सीटें 

रिपब्लिक-जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 52-63 सीटें, कांग्रेस को 15-19 सीटें और अन्य को 7-10 सीटें मिल सकती हैं। 

 

भाजपा - 52-63 सीटें  
कांग्रेस -15-19 सीटें  
अन्य - 7-10 सीटें

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 72, कांग्रेस को 8 और अन्य को 10 सीटें मिल सकती हैं। 

भाजपा -  72
विज्ञापन

कांग्रेस - 08 
अन्य - 10 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें