महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में मंत्री विनोद तावडे का टिकट काट दिया है। साथ ही प्रकाश मेहता और राज पुरोहित समेत अन्य दिग्गजों को भी टिकट नहीं दिया है।
भाजपा द्वारा जारी इस सूची में काटोल से चरण सिंह ठाकुर, तुमसार से प्रदीप पटोले, नासिक पूर्व से राहुल ढिकाले, बोरिवली से सुनील राणे को टिकट दिया गया है। भाजपा नेता एकनाथ खडसे की बेटी रोहनी खडसे को मुक्ताई नगर से भाजपा ने मैदान में उतारा है। घाटकोपर पूर्व से पराग शाह विपक्षी पार्टियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। भाजपा ने कोलाबा से राहुल नरवेकर को टिकट दिया है।