फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'महाराष्ट्र में सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क बनेगा', सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा एलान

Sat, 19 Apr 2025 10:22 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राजधानी मुंबई में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान कहा- महाराष्ट्र में सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क बनेगा। उन्होंने आगे कहा, यहां हर तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें, चाहे वह किसी भी कोने में रहता हो। इसके लिए एक संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस मुंबई लाइव एंडोस्कोपी 2025 कार्यक्रम के 22वें संस्करण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'आज महाराष्ट्र स्वास्थ्य सेवाओं का हब बनता जा रहा है। यहां हर तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन अब हमारा उद्देश्य है कि यह सुविधाएं राज्य के सबसे दूरदराज इलाकों में रहने वाले व्यक्ति तक भी पहुंचें। इसके लिए हमें आप जैसे डॉक्टरों और तकनीक की मदद की जरूरत है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: UBT-MNS गठबंधन पर बोली शिवसेना- उद्धव पहले जवाब दें कि उन्होंने राज ठाकरे का विरोध क्यों किया?

हर कोने तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि ऐसी योजना बने जिससे गांव-गांव, पहाड़ों और जंगलों में बसे लोगों तक भी इलाज पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में महाराष्ट्र में 10 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी तैयार करना है। सीएम ने आगे कहा- हमें एक बड़ी संख्या में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की जरूरत है ताकि हर व्यक्ति तक इलाज पहुंचे। यह एक पवित्र पेशा है और हमें इसे सेवा के रूप में लेना चाहिए'।
विज्ञापन


एचएन रिलायंस और डॉक्टरों से सहयोग की अपील
मुख्यमंत्री फडणवीस ने एचएन रिलायंस अस्पताल जैसे संस्थानों से अपील की कि वे गरीबों की सेवा में भाग लें। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र और सरकार मिलकर यह काम कर सकते हैं। सीएम फडणवीस ने कहा, मुझे उम्मीद है कि आप सभी, अपने-अपने तरीके से इस मिशन में योगदान देंगे और उन लोगों तक पहुंचेंगे जिन्हें हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है'।

यह भी पढ़ें - Maharashtra: पूर्व कांग्रेस MLA संग्राम थोपटे ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की संभावना
विज्ञापन


GI एंडोस्कोपी अवॉर्ड्स विजेताओं को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में जीआई एंडोस्कोपी अवॉर्ड्स पाने वालों को भी बधाई दी और कहा कि ऐसे पुरस्कार लोगों को प्रेरित करते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, 'हर पुरस्कार हमें और अच्छा करने की प्रेरणा देता है। हमें मिलकर जीआई एंडोस्कोपी के क्षेत्र में और भी सार्थक योगदान देना है।'

इनको मिला जीआई एंडोस्कोपी अवॉर्ड्स- 
  • मुकेश काला – उद्यमिता और नेतृत्व श्रेणी
  • मोहन रामचंदानी – तकनीकी कौशल श्रेणी
  • अशुतोष महापात्र – टियर 2 और 3 शहरों में नेतृत्व  
  • राधिका चौहान – महिला श्रेणी में
  • सुरिंदर राणा – शिक्षक श्रेणी
  • अमोल बापे – तकनीकी कौशल श्रेणी  
  • जयंता समंता – प्रभावशाली प्रकाशन  
  • प्रवीण सूर्यवंशी – सर्जनों के लिए एंडोस्कोपी श्रेणी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें