फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: अनलॉक को लेकर जनता असमंजस में, मंत्री बोले- जल्द खुलेंगे बाजार, सरकार ने दी सफाई

Fri, 04 Jun 2021 01:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी कोरोना की दूसरी लहर के बाद सरकार बाजार खोलने पर विचार कर रही है। राज्य में अनलॉक को पांच स्तर में बांटा गया है। हर लेवल के तहत कुछ खास छूट दी जाएंगी। लेवल वन के जिलों से पूरी तरह लॉकडाउन हटाया जा सकता है। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर सुस्त पड़ गई है। हालात को देखते हुए अनलॉक करने पर विचार किया जा रहा है।  महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वड्डेटीवार ने ऐलान किया कि राज्य को पांच स्तरीय अनलॉक करने का निर्णय लिया गया है, लेकिन मंत्री के बयान पर सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। लेकिन मंत्री के एलान के बाद  मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से स्पष्टीकरण आया कि अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह मामला अभी विचाराधीन हैं। नई योजना के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। 

विज्ञापन


मंत्री ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना मामलों में आई गिरावट को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया शुरू की जा रही है।  महाराष्ट्र में 5 स्तरीय अनलॉक योजना की घोषणा की गई है। हालांकि मुंबई की लोकल ट्रेनों सेवा फिलहाल बंद रहेगी। राज्य सरकार की इस योजना के तहत अनलॉक को पांच स्तर में बांटा गया है। हर लेवल पर पाबंदियों में छूट दी जाएंगी। राज्य में अनलॉक को पांच स्तर में बांटा गया है। अनलॉक 1 का मतबल होगा कि वहां से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा लिया जाएगा, जबकि अनलॉक पांच में लॉकडाउन जारी रहेगा। राजधानी मुंबई लेवल 2 में है, जबकि ठाणे जिले लेवल 1 में आता है।  इसमें ठाणे सहित 18 जिलों को रखा गया है।

मुंबई में कोरोना केस 1 हजार से कम
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। नए कोरोना केसों की संख्या 15 हजार के पास पहुंच गई है। वहीं  मुंबई में तो एक हजार से कम केस सामने आने लगे हैं। राजधानी में नए केसों की संख्या कम होने के कारण लगाई गई पाबंदियों में कुछ राहत दी गई है। राज्य में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या दो लाख 50 हजार के करीब है। 
विज्ञापन



मुंबई में केस कम होने पर सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक की दुकानें खुलेंगी
बता दें कि बीएमसी ने 31 मई को मुंबई के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर कहा था कि सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी। जबकि गैरजरूरी सामान की दुकानें एक दिन बीच कर खुलेंगी। बीएमसी के अधिकारी ने बताया था कि दाएं ओर की दुकानें सोमवार-बुधवार और शु्क्रवार को खुलेंगी, जबकि बाएं ओर की दुकानें मंगलवार-गुरुवार को। यह क्रम हर हफ्ते बदलेगा साथ ही गैरजरूरी सामान की दुकानें शनिवार-रविवार को बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें