फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के ड्रग सेवन की जांच करेगी मुंबई पुलिस, अभिनेत्री ने किया पलटवार

Tue, 08 Sep 2020 04:06 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
kangana ranaut - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कंगना के मुंबई को लेकर दिए गए बयान की वजह से उनके और महाराष्ट्र सरकार के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि वह कंगना के ड्रग कनेक्शन की जांच करेगी। सूबे के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन




उधर मुंबई पुलिस द्वारा ड्रग्स मामले में कंगना रनौत की जांच करने को लेकर अब अभिनेत्री ने पलटवार किया है। कंगना ने कहा, 'मैं मुंबई पुलिस और गृह मंत्री अनिल देशमुख का आभार जताती हूं। कृपया मेरे ड्रग टेस्ट, मेरे कॉल रिकॉर्ड की जांच करें। यदि आपको ड्रग पेडलर्स के साथ कभी कोई लिंक मिलता है तो मैं अपनी गलती स्वीकार करूंगी और हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दूंगी, आपसे मिलने के लिए उत्सुक।'
 

इससे पहले गृह मंत्री देशमुख ने कहा है कि विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक द्वारा प्रस्तुत अनुरोध के अनुसार, मैंने विधानसभा में जवाब दिया और कहा कि कंगना रनौत के संबंध अध्ययन सुमन के साथ थे, जिन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि वह ड्रग्स लेती हैं और उन्हें मजबूर भी करती हैं। मुंबई पुलिस इस मामले पर गौर करेगी। 
विज्ञापन

 
दरअसल, शिवनेता नेता सुनील प्रभु और प्रताप ने अध्ययन सुमन के एक पुराने साक्षात्कार की एक कॉपी महाराष्ट्र सरकार को सौंपी। जिसमें सुमन ने कंगना पर आरोप लगाया था कि वह ड्रग का सेवन करती हैं और उन्हें भी जबरदस्ती इसका सेवन कराया था। इसी के आधार पर अब सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। 

गौरतलब है कि कल ही महाराष्ट्र कांग्रेस ने कंगना रनौत से जुड़े ड्रग लिंक्स की जांच की मांग की थी। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा था कि कंगना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अभिनेत्री ने स्वीकार किया है कि वह ड्रग का सेवन करती हैं। अगर ये बात सच है तो उन्हें ड्रग की सप्लाई कौन करता था। एनसीबी को कंगना से जुड़े मामले की भी जांच करनी चाहिए। 

Trending Videos

कंगना मनाली स्थित अपने घर से निकलीं

कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित अपने घर से निकल चुकी हैं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर कुछ कहना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल कुछ नहीं कहना चाहती हैं। गौरतलब है कि राउत ने कंगना के मुंबई पुलिस को लेकर दिए बयान पर उनकी आलोचना करते हुए कहा था कंगना मुंबई में रहती हैं, इसके बावजूद शहर के पुलिस बल की आलोचना करना विश्वासघात और शर्मनाक है। 
 
 

कल मुंबई जाएंगी कंगना

कंगना रनौत ने कल मुंबई जाने का फैसला किया है। अभिनेत्री ने पहले ही कहा था कि वह 9 सितंबर को मुंबई जा रही हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा था कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई न आऊं। मैं 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं। अगर किसी के बाप में दम हो तो रोक ले। जल्द ही मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने का समय भी बताऊंगी। 

शिवसेना ने कंगना के खिलाफ राजद्रोह की शिकायत दर्ज करने की मांग की

शिवसेना ने कंगना रनौत के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत कंगना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की तुलना मुंबई से करने को लेकर की गई है। पार्टी ने उनके खिलाफ राजद्रोह के आरोप के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। 

बीएमसी ने कंगना के बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस चिपकाया

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित बंगले के बाहर एक नोटिस चिपकाया है, जिसमें कहा गया है कि नगर निकाय की मंजूरी के बिना इसमें कई बदलाव किए गए हैं। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी की टीम उपनगर बांद्रा में अभिनेत्री के पाली हिल बंगले गई थी। वहां नोटिस लेने वाला कोई नहीं था, जिस वजह से नोटिस को वहां चिपका दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि नोटिस में बंगले में एक दर्जन से ज्यादा बदलावों को रेखांकित किया गया है, जैसे कि शौचालय को कार्यालय के कैबिन में तब्दील किया गया है, जबकि सीढ़ियों के साथ नया शौचालय बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीएमसी ने रनौत से 24 घंटे में इसका जवाब देने को कहा है। उनसे नगर निकाय को यह जानकारी देने को कहा गया है कि इस निर्माण को लेकर क्या उन्होंने कोई मंजूरी ली है?

रनौत ने उनके कार्यालय परिसर में बीएमसी के अधिकारियों की मौजूदगी का वीडियो सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था और कहा था कि वे उनके कार्यालय को ध्वस्त कर सकते हैं। हालांकि, बीएमसी ने कहा कि उसके अधिकारियों का दौरा उपनगरीय इलाके बांद्रा में अवैध निर्माण पर निगरानी रखने की उनकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा था। रनौत ने कहा था कि उन्होंने अपनी संपत्ति में कुछ भी अवैध नहीं किया और बीएमसी से कहा था कि वह नोटिस में बताए कि कौन सा अवैध निर्माण है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

दरअसल कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच कुछ दिनों से जुबानी जंग जारी है। ऐसे में कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसपर राउत ने कहा था कि यदि उन्हें मुंबई में डर लगता है तो उन्हें वापस नहीं आना चाहिए। पलटवार करते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि मुंबई पीओके है क्या।

कंगना ने तीन सितंबर को ट्वीट कर कहा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुंबई वापस न आने के लिए कहा है। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। आखिर मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसा क्यों महसूस कर रही है?'

इसके बाद राउत ने कंगना के बयान की शिवसेना के मुखपत्र सामना में आलोचना करते हुए लिखा था कि अभिनेत्री मुंबई में रहती हैं, इसके बावजूद शहर के पुलिस बल की आलोचना करना विश्वासघात और शर्मनाक है। उन्होंने लिखा था, 'हम विनम्र निवेदन करते हैं कि वे मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें