फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में दो रिसॉर्ट खोलेगी महाराष्ट्र सरकार, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 03 Sep 2019 06:59 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद वहां अपने दो रिसॉर्ट खोलने का फैसला किया है। सरकार राज्य के लोगों को वहां जाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने के बाद वहां रिसॉर्ट खोलने का निर्णय लेने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य है। 

विज्ञापन


मंगलवार को राज्य के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने बताया कि महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) ने जम्मू-कश्मीर में दो रिसॉर्ट खोलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था, जिसे स्वीकार करते हुए सरकार ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल को भेजने का निर्णय लिया है। इनमें से एक रिसॉर्ट पहलगाम में बनाने का प्रस्ताव है। 



रावल के अनुसार महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में पर्यटक अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं और उनमें से कई जम्मू-कश्मीर घूमने भी जाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वहां केंद्र सरकार की अथवा कोई निजी जमीन खरीद सकती है, इसके लिए बातचीत शुरू हो चुकी है। ये रिसॉर्ट बनाने के लिए राज्य सरकार दो करोड़ रुपये खर्च करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें