फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : सरकार ने तय की मास्क की कीमत, एन-95 की कीमत होगी 19-49 रुपये

Wed, 21 Oct 2020 09:25 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र में N95 मास्क की कीमत - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि सरकार ने एन-95, दो और तीन परतों वाले मास्क की कीमत पर सीमा लगा दी है। मंत्री ने बताया कि यह सीमा निजी अस्पतालों और आपूर्तिकर्ताओं पर लागू होगी। बता दें कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।

विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में एन-95 19-49 रुपये के बीच में सप्लाई किया जाएगा, जबकि दो और तीन परतों वाले मास्क तीन से चार रुपये की कीमत में सप्लाई किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आपूर्तिकर्ता इन मास्क की कीमत के लिए एमआरपी के 70 फीसदी तक बोली लगा सकते हैं, जबकि अस्पताल मरीजों से खरीद मूल्य पर 110 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मास्क को लेकर अगर किसी तरह की कोई शिकायत है तो खाद्य और ड्रग प्रशासन आयुक्त और जिला-स्तर के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें