महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कोरोना संकट के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को होने वाली महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीएससी) की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ने बताया कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। यह परीक्षा 11 अक्टूबर को होने वाली थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर छात्रों की मांग थी कि इस परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए, इसलिए हमने इसे स्थगित करने का फैसला किया।