फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: महाराष्ट्र में गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों के लिए राहत, रियायती दरों पर मिलेगा अनाज

Sat, 25 Apr 2020 01:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने तीन करोड़ भगवा राशन कार्ड धारक (गरीबी रेखा से ऊपर के लोग) के लिए 3 किलोग्राम गेहूं 8 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से एवं 2 किलो चावल 12 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मई और जून के लिए वितरण करने का फैसला लिया है। लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन अनाज का वितरण किया जाएगा। 

विज्ञापन

  वहीं एक परेशान करने वाली खबर भी महाराष्ट्र से आई जहां उस्मानाबाद जिले में एक किसान ने अपनी फसल के लिए उचित दाम न मिलने पर अपनी पूरी फसल को ही नष्ट कर दिया। दरअसल, किसान एक व्यापारी की ओर से बाजार की कीमत का महज 60 फीसदी देने की पेशकश से नाराज था जिसके बाद उसने एक एकड़ भूमि में उपजी पत्तागोभी की अपनी पूरी फसल नष्ट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उमेर्गा तहसील के जगदलवाड़ी गांव के निवासी उमाजी चव्हाण ने कहा कि किसानों से सब्जियां खरीदने वाले व्यापारियों ने जिस कीमत की पेशकश की वह इतनी कम थी कि उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा और उसने पूरी फसल को नष्ट करने का अत्यंत कठिन कदम उठाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें