फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में महाभारत: बहुमत परीक्षण से 24 घंटे पहले ही सीएम फडणवीस ने दिया इस्तीफा

Tue, 26 Nov 2019 05:07 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस ने दिया इस्तीफा - फोटो : PTI
विज्ञापन
बहुमत परीक्षण से 24 घंटे पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पद से इस्तीफा दे दिया। फडणवीस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसका एलान किया। इस दौरान फडणवीस ने शिवसेना पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने हमसे किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं की, लेकिन एनसीपी और कांग्रेस से उसकी चर्चा जारी रही। 
विज्ञापन

 

 


फडणवीस ने कहा कि इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद मैं राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने जाऊंगा। जो भी सरकार बनाने जा रहा है उसे मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। लेकिन इनके विचारों में भारी अंतर है इसलिए ये एक अस्थिर सरकार होगी। प्रेस कांफ्रेंस के बाद वह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।  
विज्ञापन

 


फडणवीस ने कहा, चुनाव में महायुति को साफ बहुमत मिला था और भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिलीं। हमने शिवसेना के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन जनादेश भाजपा के पक्ष में था क्योंकि हमने 70 फीसदी सीटें जीतीं जिनमें हम लड़े थे। 

उन्होंने कहा, हमने उनका लंबे समय तक इंतजार किया लेकिन हमसे बात करने की बजाय शिवसेना ने कांग्रेस-एनसीपी से बात की। जो लोग कभी मातोश्री के बाहर नहीं गए, एनसीपी और कांग्रेस के दरवाजे पर जा रहे थे। 
विज्ञापन


मुझे शंका है कि तीन पहियों वाली ये सरकार स्थिर होगी, लेकिन भाजपा एक मजबूत विपक्ष की तरह जनता की आवाज उठाती रहेगी। 

हमने कहा था कि हम कभी भी खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं रहेंगे, कम किसी विधायक को तोड़ने की कोशिश नहीं करेंगे। जो लोग कह रहे थे कि हम हॉर्स ट्रेडिंग करेंगे, उन्होंने पूरा अस्तबल ही खरीद लिया। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें